कांस्टेबल पानी मे कूदा और बचा लिया परिवार : नहर में गिरी कार, बचा लिया पूरा परिवार

by

बठिंडा l बठिंडा में यहां पंजाब पुलिस के कांस्टेबल ने हिम्मत और दिलेरी दिखाते हुए 11 जिंदगियों को मौत के मुंह से बाहर निकला उन्हें बचा लिया।

बठिंडा के बहमन पुल के पास बुधवार सुबह एक कार नहर में गिर गई। कार में सवार एक ही परिवार के 11 सदस्य, जिनमें छह बच्चे और पांच बड़े शामिल थे, अचानक होंडा अमेज कार के बेकाबू होने के कारण नहर में गिर गए। वहीं, पास में खड़े पीसीआर के पंजाब पुलिसकर्मी जसवंत सिंह ने दिलेरी दिखाते हुए नहर में कूदकर कार सवार बच्चों एवं बड़ों को बाहर निकाला। इससे सभी की जान बच गई। जिस पुलिस कर्मी ने नहर में छलांग लगाकर सभी की जान बचाई उसे तैरना तक नहीं आता था, लेकिन डूबते हुए बच्चों में पुलिसकर्मी को अपनी बेटी दिखाई दी तो तुरंत नहर में छलांग लगा दी।

घटना की जानकारी मिलते ही नौजवान वेलफेयर सोसायटी के स्वयंसेवक, स्थानीय लोग और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गए। क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया और सभी सवारों को सुरक्षित बचा लिया गया। हालांकि, एक बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है जिसे सिविल अस्पताल, बठिंडा में भर्ती कराया गया है। परिवार बस्ती नंबर 6, गांव बीड़ तालाब का निवासी है। यह परिवार किसी पारिवारिक कार्यक्रम से लौट रहा था, जब यह हादसा हुआ।

तैरना नहीं आता था फिर भी नहर में कूदकर बचाए बच्चे
नहर में डूब रहे कार सवार 11 लोगों को बचाने वाले पंजाब पुलिस के जांबाज कर्मी जसवंत सिंह का बुधवार को ही जन्मदिन था। जब यह हादसा हुआ तो वो अपने पॉइंट पर तैनात था। इसी दौरान उसने देखा कि एक कार नहर में गिर गई और उसमें बच्चें व बड़े शामिल थे, जो बचाओ-बचाओ का शोर मचा रहे थे। जसवंत सिंह ने बताया कि जब बच्चों की आवाज उसके कान में पहुंची तो उन बच्चों में उन्हें अपनी बेटी दिखाई दी। इस कारण बिना कुछ सोचे समझे नहर में छलांग लगाकर सभी बच्चों एवं बड़ों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जसवंत ने बताया कि उसे तैरना नहीं आता था, लेकिन उसके दिमाग में चल रहा था कि उसकी बच्ची नहर में डूब रही है, जिसे हर हाल में बचाना है। उन्होंने बताया कि अपने जन्मदिन पर इससे बड़ा और क्या काम हो सकता है। ड्यूटी के साथ आज उन्होंने समाज सेवा में भी अहम योगदान पाया है।

पीसीआर कर्मी का किया जाएगा विशेष सम्मान
एसएसपी अमनीत कोंडल ने बताया कि नहर में डूब रहे लोगों की जान बचाने वाले बहादुर पुलिसकर्मी जसवंत सिंह का विशेष तौर पर सम्मान किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल ने सीबीएसई डब्ल्यूएसओ, तो वहीं महाराष्ट्र ने झारखंड को दी एक तरफा शिकस्त : 69वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स की अंडर-19 छात्रा हैंडबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन आयोजित हुए 20 मुकाबले

तीसरे दिन आयोजित होंगे प्री क्वाटर मुकाबलों सहित कुल 16 मैच एएम नाथ।  घुमारवीं (बिलासपुर), 02 फरवरी: 69वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स की अंडर-19 छात्रा हैंडबॉल प्रतियोगिता के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक...
article-image
पंजाब

पंजाबी एक्ट्रेस तानिया के पिता को क्लिनिक में मारी गोली, हालत गंभीर

पंजाब के मोगा जिले में एक चौंकाने वाली घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है. मशहूर पंजाबी एक्ट्रेस तानिया के सौतेले पिता, डॉ. अनिल जीत सिंह कंबोज, पर उनके क्लिनिक में दो...
article-image
पंजाब

सांसद डाक्टर राज कुमार ने अंतरराष्ट्रीय साइकिलिस्ट बलराज सिंह चौहान को किया सम्मानित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  स्वच्छ भारत मिशन नगर निगम होशियारपुर के ब्रांड एंबेसडर साइकिलिस्ट बलराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली इंडो नेपाल 1044 किलोमीटर साइकिलिंग इवेंट के बाद सांसद डॉ. राज कुमार से मुलाकात की।...
article-image
पंजाब

6 राउंड फायर – पूर्व विधायक जीरा की बच गई जान : क्रेटा कार सवार बदमाशों ने किए फायर

 कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलबीर जीरा पर बदमाशों ने दनादन कई गोलियां चलाई। घटना सोमवार रात की है। कुलबीर जीरा अपनी गाड़ी में सवार थे। बदमाशों ने उनकी गाड़ी पर फायरिंग की और मौके...
Translate »
error: Content is protected !!