खालसा कॉलेज की एम.एससी. कैमिस्ट्री की छात्रा रमणदीप ने पंजाब यूनिवर्सिटी की मेरिट सूची में हासिल किया तीसरा स्थान

by
गढ़शंकर :  बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में चल रहे पोस्ट ग्रेजुएट स्तर के एम.एससी. कैमिस्ट्री पाठ्यक्रम के दूसरे सेमेस्टर के घोषित परिणाम में छात्रा रमणदीप ने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की मेरिट सूची में तीसरा स्थान हासिल कर कॉलेज का नाम रोशन किया है।
कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा ने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ द्वारा घोषित एम.एससी. कैमिस्ट्री दूसरे सेमेस्टर के परिणाम में छात्रा रमणदीप ने 84.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मेरिट सूची में तीसरा स्थान तथा कक्षा में प्रथम स्थान हासिल किया है। इसी तरह छात्रा निकिता ने 71.8 प्रतिशत अंक लेकर कॉलेज में दूसरा स्थान, जबकि रिया और रमणदीप कौर ने 71 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कक्षा में तीसरा स्थान हासिल किया।
प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा ने अच्छे अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण होने वाले सभी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी तरह मेहनत कर अच्छे अंक हासिल करने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अग्निवीर अजय सिंह राजौरी में शहीद , बारूदी सुरंग की चपेट में आ गए थे अजय : 6 बहनों का अकेला भाई था जवान

चंडीगढ़ :   खन्ना के रामगढ़ सरदार गांव के रहने वाले 23 वर्षीय अग्निवीर जवान अजय सिंह जम्मू-कश्मीर के राजौरी में शहीद हो गए। वहीं जवान की शहादत पर सीएम भगवंत मान ने अपने एक्स...
article-image
पंजाब

जिला चंबा में 25 मई तक 1438 अब्सेंटी मतदाताओं ने किया मतदान – DC मुकेश रेपसपाल

एएम नाथ । चम्बा  :   लोकसभा चुनाव -2024 के लिए ज़िला चंबा के सभी विधानसभा क्षेत्रों में 25 मई तक 1438 अब्सेंटी मतदाताओं  ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है जिनमें 85 वर्ष से...
article-image
पंजाब

2 लाख रुपये का पशुधन चोरी करने के आरोप में तीन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

माहिलपुर, 20 फरवरी : माहिलपुर पुलिस ने प्रिंस कुमार पुत्र दर्शन लाल निवासी गज्जर की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए उनकी दो लाख रुपये का 4 फरवरी को पशुधन चोरी करने के मामले में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आपका बेटा हमारे पास सुरक्षित है। जब तक मामला हमारे और तुम्हारे बीच है, तब तक बच्चा सुरक्षित रहेगा : पठानकोट में बिजनेसमैन के बेटे की फिल्मी स्टाइल में किडनैपिंग, मांगी 2 करोड़ की फिरौती

रोहित भदसाली।  पठानकोट :   कारोबारी के छह वर्षीय बच्चे का कुछ लोगों ने दिनदहाड़े अपहरण कर दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगी है। वारदात उस समय हुई जब बच्चा अपनी बड़ी बहन के...
Translate »
error: Content is protected !!