बंबीहा गैंग का गेंगस्टर गिरफ्तार : चार पिस्टल, आठ कारतूस मिले

by

मोगा  l मोगा में बंबीहा गैंग से जुड़ा बदमाश गिरफ्तार किया गया है। मोगा सीआईए स्टाफ ने बड़ी कार्रवाई करते बंबीहा गैंग के एक गुर्गे को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव अजीतवाल के रहने वाले आकाशदीप सिंह उर्फ आकाशा के तौर पर हुई है।

आरोपी के कब्जे से 32 बोर की 4 देसी पिस्तौल, मैगजीन और 8 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

आरोपी के खिलाफ थाना अजीतवाल में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। प्रारंभिक पूछताछ में आकाशदीप सिंह ने खुलासा किया कि यह हथियार उसे अमृतसर जेल में बंद बंबीहा गैंग से जुड़े गैंगस्टर धर्मिंदर सिंह उर्फ बाजी, निवासी दोसांझ, जिला मोगा ने मुहैया करवाए थे। इस मामले में धर्मिंदर सिंह को भी नामजद आरोपी बनाया गया है।

मोगा एसएसपी अजय गांधी ने बताया कि वीरवार को जब सीआईए स्टाफ की पुलिस टीम गश्त पर थी और कस्बा अजीतवाल बस अड्डे के पास खास मुखबिर ने सूचना दी कि आकाशदीप सिंह अवैध हथियार लेकर अजीतवाल से कोकरी फूला सिंह वाला जाने वाली सड़क के किनारे नाले की पटरी पर खड़ा है। वह किसी का इंतजार कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर रेड की और आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 32 बोर की 4 देसी पिस्तौल, मैगजीन और 8 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

आकाशदीप सिंह की उम्र लगभग 20-25 वर्ष है और उसके खिलाफ पहले कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। आकाशदीप सिंह की सोशल मीडिया पर बंबीहा गैंग के गुर्गे के साथ जान-पहचान हुई थी। उसे किसी अज्ञात व्यक्ति ने यह हथियार दिए थे। आकाशदीप सिंह के फोन को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया ताकि उसके साथ कौन-कौन शामिल है उन तक भी पहुंचा जा सके। जबकि जेल में बंद गैंगस्टर धर्मिंदर सिंह के खिलाफ 20 आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी आकाशदीप सिंह को मोगा अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

नंगल रोजगार मेले में 18 कंपनियां पहुंची,2128 युवाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन,1781 का हुआ चयन

स्वय रोजगार को बढ़ावा देने के लिए मच्छी पालन,डेयरी फारमिंग,खेतीबाड़ी जैसे कामों की जानकारी के लिए लगाए काउंटर स्वय रोजगार के लिए आसान लोन देने के लिए बैंको ने भी लगाए काउंटर नंगल :नंगल...
पंजाब

सांय 7 बजे से सुबह 10 बजे तक कंबाइनों से गेहूं काटने पर भी पाबंदी ..जिले में गेहूं की नाड़ व फसलों के अवशेषों को आग लगाने पर लगाई गई पाबंदी

होशियारपुर, 28 मार्च: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला मजिस्ट्रेट अपनीत रियात ने फौजदारी संहिता 1973(1974 का एक्ट नंबर 2) की धारा 144 के अंतर्गत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए जिले में गेहूं की नाड़ व फसलों...
article-image
पंजाब

सरकार व SMO पोसी के व्यवहार से त्रस्त विरुद्ध आशा वर्करों ने किया प्रदर्शन : तहसीलदार को सौंपा गया मांगपत्र

गढ़शंकर, 22 सितंबर : पंजाब सरकार व एस. एम. ओ. पोसी द्वारा आशा वर्करों के साथ किये जा रहे व्यवहार से त्रस्त आशा वर्करों व मुलाजम नेताओं ने गढ़शंकर शहर में रोष प्रकट करते...
Translate »
error: Content is protected !!