चार्जिंग पर लगा था मोबाइल..बैटरी फटने से लगी आग : सो रही थी महिला की आग से झुलसी और मौत

by

लुधियाना :  जगरांव के गांव अलीगढ़ में यह दुखद घटना सामने आई है। मोबाइल चार्जर फटने से लगी आग में बुरी तरह झुलसी महिला की एक सप्ताह बाद अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान मनप्रीत कौर उर्फ रिप्पी के रूप में हुई है। थाना सिटी के बस स्टैंड चौकी के इंचार्ज सुखविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया है।

घटना 22 जुलाई की है जब मनप्रीत कौर मोबाइल चार्जिंग में लगाकर सो रही थी। इसी दौरान चार्जर अत्यधिक गर्म हो गया और उसमें आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि जल्द ही बिस्तर पर सो रही महिला के तकिए तक पहुंच गई। आग ने पूरे बिस्तर को अपनी चपेट में ले लिया जिससे महिला 90 प्रतिशत तक जल गई।

महिला की चीखें सुनकर आसपास के लोगों ने मुश्किल से आग बुझाई और उसे पहले जगरांव के अस्पताल में भर्ती करवाया। हालत नाजुक होने के कारण उसे फरीदकोट रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान देर रात महिला ने दम तोड़ दिया।

जांच अधिकारी ने बताया कि मनप्रीत कौर अपनी बुजुर्ग मां के साथ अपने मायके में रह रही थी। उनका पति से तलाक हो चुका था। कुछ समय पहले उनके पिता की मौत हो गई थी, जिसके बाद से वह मानसिक रूप से परेशान थी।

महिला गहरी नींद में थी, जिस कारण उसे आग का पहले पता नहीं चला। जब आग का सेंक उस तक पहुंचा, तब तक काफी देर हो चुकी थी। क्योंकि आग ने पूरे बिस्तर को अपनी चपेट में ले लिया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

सी.जे.एम अपराजिता जोशी द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर अलग-अलग बैठकें

होशियारपुर, 28 जुलाई : सदस्य सचिव, पंजाब राज्य कानूनी सेवा अथारिटी, एस.ए.एस नगर, मोहाली के आदेशों का पालन करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश-कम-अध्यक्ष जिला कानूनी सेवा अथारिटी होशियारपुर दिलबाग सिंह जोहल के निर्देशन...
article-image
पंजाब

तेदुएं की जान जंगल में खेतों में लगाए जाल में फंस कर गई : खेत मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज

गढ़शंकर : गांव बीरमपुर के जंगल में खेतों में लगाए जाल में फंस कर तेदुएं की जान गई। जिसे वाइल्ड लाइफ विभाग ने तेदुएं को अपने कब्जे ले ले लिया है और जमीन मालिक...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एंट्री टैक्स पर पंजाब के सीएम से करेंगे बात

एएम नाथ । शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एंट्री टैक्स को लेकर हो रहे विरोध को लेकर कहा कि सरकार द्वारा इस संबंध में पंजाब के मुख्यमंत्री से बात की जाएगी। उन्होंने...
article-image
पंजाब

अवैध माइनिंग और शिक्षा महकमे की स्कूल ऑफ एमिनेंस योजना की जांच करवाने को लेकर स्पीकर कुलतार सिंह संधवा से हाउस कमेटी बनाने की हरजोत बैंस ने मांग की

चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा के दो दिवसीय सत्र में शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस जो विपक्ष के निशाने पर थे ने इन दोनों में अपने हलके में अवैध माइनिंग की जांच करवाने को लेकर स्पीकर...
Translate »
error: Content is protected !!