राजस्व बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी 1 से 5 अगस्त तक जिला चंबा के प्रवास पर

by

एएम नाथ। चम्बा : राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास तथा जन शिकायत निवारण जगत सिंह नेगी 1 से 5 अगस्त तक जिला चंबा के प्रवास पर रहेंगे। विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि जगत सिंह नेगी 1 अगस्त को भरमौर विधानसभा क्षेत्र की लेच ग्राम पंचायत में अपराह्न 1 बजे जन समस्याएं सुनेंगे और 4.30 बजे ईएमआरएस होली का निरीक्षण करेंगे। उनका रात्रि ठहराव 1 अगस्त को लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह होली में होगा।

जगत सिंह नेगी 2 अगस्त को प्रातः 10 बजे अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर के कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में परियोजना सलाहकार समिति , वन अधिकार अधिनियम , विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण भरमौर और एलएडीसी समिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे व उनका रात्रि ठहराव लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह भरमौर में होगा।
माननीय मंत्री 3 अगस्त को प्रातः 10 बजे अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर के कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में मणिमहेश यात्रा से संबंधित तैयारियों बारे बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके उपरांत अपराह्न 4 बजे हडसर में निर्माणाधीन मणिमहेश सड़क का निरीक्षण करेंगे व उनका रात्रि ठहराव लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह भरमौर में होगा।
जगत सिंह नेगी 4 अगस्त को 1 बजे अपराह्न चुराह में बाढ़ ग्रस्त इलाकों का निरीक्षण करने व जन समस्याएं सुनने के उपरांत चुराह से किलाड़ के लिए रवाना होंगे तथा उनका रात्रि ठहराव लोक निर्माण विश्राम गृह किलाड़ में होगा।
माननीय मंत्री 5 अगस्त को प्रातः 11 बजे आरसी पांगी के कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में परियोजना सलाहकार समिति , वन अधिकार अधिनियम , विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे और 3 बजे आरसी पांगी के कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में एलएडीसी समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे व उनका रात्रि ठहराव लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह किलाड़ में होगा। माननीय मंत्री 6 अगस्त को किलाड़ से केलांग को प्रस्थान करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

9 सीटों पर बागियों की वजह से हार हुई : चुनाव में भीतरघात किया है ऐसे लोगों को पार्टी में दोबारा से नहीं लिया जाएगा : सुरेश कश्यप

ऊना : विधानसभा चुनावों के दौरान जिन्हें भाजपा से बाहर निकाला गया है, जिन्होंने चुनाव में भीतरघात किया है ऐसे लोगों को पार्टी में दोबारा से नहीं लिया जाएगा है। यह शब्द भाजपा प्रदेशाध्यक्ष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नरोला गला के समीप भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र के स्थाई समाधान में लिया जाए विशेषज्ञ परामर्श — कुलदीप सिंह पठानिया

9 करोड़ रुपए की राशि से निर्मित होगा हवारड़ी पुल : विधानसभा अध्यक्ष ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण 1 लाख 55 हजार रुपए की तत्काल आर्थिक सहायता राशि की वितरित लाहडू -तुनूहट्टी...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत लगभग 04 करोड़ रुपए व्यय कर 4072 वृद्धजनों को योजना के अंतर्गत लाभान्वित किया : सांसद सुरेश कश्यप

एएम नाथ। नाहन, 17 अक्तूबर। जिला सिरमौर के नाहन स्थित बचत भवन में आज जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की समीक्षा बैठक सांसद शिमला संसदीय क्षेत्र सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित की...
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

प्रलोभन या रिश्वत की शिकायत के लिए 24 घंटे सक्रिय रहेगा निगरानी कक्ष

हमीरपुर 16 मार्च। लोकसभा चुनाव-2024 की आदर्श आचार संहिता की अवधि के दौरान रिश्वत या अन्य प्रलोभनों के माध्यम से मतदाताओं को लुभाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला...
Translate »
error: Content is protected !!