उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने भलेई माता मंदिर में की पूजा-अर्चना

by

एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश विधानसभा में उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज अपने चंबा प्रवास के दौरान प्रसिद्ध धार्मिक शक्ति स्थल भद्रकाली माता मंदिर भलेई में अपनी धर्मपत्नी डॉ. सुनंदा पठानिया सहित पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां भलेई के चरणों में शीश नवाकर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि की भी कामना की। इस दौरान विधायक डलहौजी डीएस ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

उप मुख्य सचेतक ने कहा कि भद्रकाली मां भलेई के प्रति लोगों की गहरी आस्था है। लोग अपने आप को अहो भाग्य बनाने की गरज से हिमाचल प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों से शीश नवाने यहां पहुंचते हैं।


इससे पहले उप मुख्य सचेतक ने मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया तथा मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा श्रद्धालुओं को उपलब्ध करवाई जा रही विभिन्न सुविधाओं की भी जानकारी प्राप्त की।
उप मुख्य सचेतक का भलेई पहुंचने पर मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कमल ठाकुर सहित स्थानीय लोगों ने स्वागत किया।

इस अवसर पर एसडीएम सलूनी चंद्रवीर सिंह, जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा, कृषि उपनिदेशक भूपेंद्र सिंह, परियोजना निदेशक आत्मा ओम प्रकाश, तहसीलदार अभिराय सिंह व सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रोड सेफ्टी नियमों का शत प्रतिशत पालन करने का किया आह्वान :

विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की भी दी जानकारी चम्बा (पांगी), 24 नवम्बर : आवासीय आयुक्त पांगी रितिका जिंदल ने आज राजकीय महाविद्यालय पांगी में रोड सेफ्टी के प्रति जागरूकता के लिए आयोजित...
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सुक्खू सरकार में अनदेखी : जीत दिलाने वाले कार्यकर्ताओं को उचित मान-सम्मान मिलने में कहीं न कहीं कुछ कमी : पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और विधायक राठौर

शिमला :  कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सुक्खू सरकार में अनदेखी हो रही है। यह शब्द  कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ठियोग से विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने कहे । । उन्होने ने कहा कि कार्यकर्ताओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अस्मिता महिला वुशु सिटी लीग 2025 का भव्य शुभारंभ

अस्मिता महिला वुशु सिटी लीग 2025 का भव्य शुभारं लाॅरिएट ग्लोबल स्कूल कथोग में दो दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन राकेश शर्मा : ज्वालामुखी/तलवाड़ा : अस्मिता महिला वुशु सिटी लीग 2025 का भव्य शुभारंभ आज...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जाती जनगणना मोदी सरकार का ऐतिहासिक फैसला : पूर्व सांसद खन्ना

,सामाजिक न्याय और समावेशी विकास की दिशा में जाती जनगणना साबित होगा एक क्रांतिकारी कदम : खन्ना होशियारपुर 1 मई । पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने मोदी सरकार के जाती जनगणना के फैसले...
Translate »
error: Content is protected !!