नंगल कला में 22 लाख के क्रैश बैरियर बन रहे जीवन रक्षक

by

ऊना 4 फरवरीः हरोली उपमंडल के तहत आने वाले नंगल कलां में क्रीमिका उद्योग के पास प्रदेश सरकार के माध्यम से 22 लाख रुपए की लागत से लगाए गए क्रैश बैरियर जीवन रक्षक सिद्ध हो रहे हैं। ब्लैक स्पॉट घोषित इस स्थान पर मौजूदा प्रदेश सरकार के कार्यकाल में 22 लाख से क्रैश बैरियर स्थापित किए। क्रैश बैरियर लगने के बाद इस स्थान पर दो दुर्घटनाएं हुईं, लेकिन कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ। स्थानीय निवासी इन क्रैश बैरियर का निर्माण करने के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के साथ-साथ एचपीएसआईडीसी के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार का धन्यवाद व्यक्त कर रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यहां पर एक स्कूल भी है तथा सड़क हादसे होने की स्थिति में स्कूली बच्चों को भी खतरा रहता था, लेकिन सरकार के प्रयासों से अब हालात बेहतर हो गए हैं।
इस बारे जानकारी देते हुए हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश में संवेदनशील सरकार काम कर रही है। विकास का अर्थ केवल बड़े-बड़े भवनों का निर्माण ही नहीं बल्कि लोगों का सर्वांगीण विकास है, जिसमें उन्हें आधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ उनके जीवन को बेहतर बनाने का भी प्रयास होना चाहिए। इसी दिशा में नंगल कलां में क्रैश बैरियर का निर्माण किया गया, जो आज जीवन रक्षक बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्रैश बैरियर बनने के बाद किसी भी सड़क दुर्घटना में किसी भी जान नहीं गई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बरसात में बुखार व जोड़ दर्द को नजरअंदाज न करें – पीने के पानी को कम से कम 10 मिनट तक उबाल कर, ठंडा होने पर, करे पीने में उपयोग : डॉ गोपाल चौहान

एएम नाथ। करसोग, 17 अगस्त :  खंड चिकित्सा अधिकारी करसोग, डॉ गोपाल चौहान ने बताया कि करसोग क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से बुखार और उल्टी दस्त के मरीजों की संख्या में वृद्धि हो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भ्रमौर-पांगी के विधायक जनक राज ने दी राज्य स्तरीय बाल दिवस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को शुभकामनाएं

एएम नाथ। शिमला : बाल दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित राज्य स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन 14 नवम्बर से 16 नवम्बर, 2025 तक शिमला में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में...
हिमाचल प्रदेश

रंजिश के चलते युवक के मर्डर को अंजाम : पुलिस ने प्रारंभिक जांच में 6 को हिरासत में लिया, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को दिया सौंप

कांगड़ा : ग्राम पंचायत कुठमां में पुरानी रंजिश के चलते युवक के मर्डर को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में राकेश कुमार, सोनू, सन्नी, राहुल, काला और बचितर को हिरासत में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

क्या बोले हाइवे पर महिला से संबंध बनाने वाले मनोहर धाकड़?…वायरल वीडियो फर्जी, मैं गाड़ी में नहीं था

मंदसौर  :  मध्य प्रदेश के मंदसौर में दिल्ली-मुबंई एक्सप्रेस वे पर खुलेआम महिला मित्र संग संबंध बनाने वाले नेता मनोहर धाकड़ को कोर्ट से जमानत मिल गई है। अब 13 मई की रात हुए...
Translate »
error: Content is protected !!