सांसद अमृतपाल डोप टेस्ट के लिए तैयार :​​​​​​​ जो नेता नशे का आरोप लगा रहे वह भी टेस्ट करवाएं – सांसद अमृतपाल के वकील इमान सिंह खैरा

by

डिब्रूगढ़ :  डिब्रूगढ़ जेल में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत बंद खडूर साहिब से सांसद और ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह ने अपने ऊपर लगे नशे के आरोपों पर बड़ा बयान दिया है। उनके वकील इमान सिंह खैरा ने मंगलवार को कहा कि अमृतपाल सिंह डोप टेस्ट के लिए पूरी तरह तैयार हैं और चाहते हैं कि वे नेता भी अपना डोप टेस्ट करवाएं जो उन पर नशे के आरोप लगा रहे हैं।

यह बयान ऐसे समय में आया है जब पंजाब पुलिस ने अजनाला कोर्ट में दायर चार्जशीट में अमृतपाल सिंह के दो सहयोगियों के बयान पेश किए हैं। आरोप लगाया गया कि अमृतपाल नशे के संपर्क में रहे हैं। इनमें से एक भगवंत सिंह उर्फ प्रधान मंत्री बाजेके ने कथित तौर पर कहा कि अमृतपाल नशे का सेवन करते थे।  हालांकि बाद में भगवंत सिंह ने मीडिया और वकीलों के माध्यम से सफाई दी कि यह बयान उनसे मारपीट और दबाव में लिया गया था और उन्हें जबरन कागजों पर साइन करवाए गए। इस पूरे मामले ने पंजाब की सियासत में नई हलचल पैदा कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जान का खतरा गैंगस्‍टर अर्शदीप से, लाइसेंसी हथियार जमा करवाने की शर्त को हटाए कोर्ट’ ; सुखपाल खेहरा ने हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल की

चंडीगढ़।  पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद अब सुखपाल खेहरा ने हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल करते हुए आदेश में संशोधन की अपील की है। अर्जी में खेहरा ने कहा कि उन्हें...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर शहर में बजार मुकम्मल बंद रहा : गांवों में छोटे अड्डों में दुकानें खुली रही

गढ़शंकर : गढ़शंकर शहर में बाजार मुकम्मल तौर पर बंद रहा तो बीत इलाके सहित गांवों के अड्डों में अधिकांश दुकाने खुली रही। गढ़शंकर में कहीं भी धरना प्रदर्शन कहीं भी नहीं हुई। गढ़शंकर...
article-image
पंजाब

डीएवी कालेज गढ़शंकर का बी.ए. का परिणाम शानदार : गुरविंदर कौर कालेज में प्रथम

गढ़शंकर, 15 जुलाई : पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ द्वारा घोषित किए परिणाम में डीएवी कालेज फार गर्ल्स गढ़शंकर का बी.ए. का परिणाम शानदार रहा। इस परिणाम में सभी छात्राओं ने शानदार अंक हासिल कर कालेज...
Translate »
error: Content is protected !!