‘मेरे पति को अमेरिका से निकालो, वो वहां दूसरी शादी कर रहा ..पंजाब की महिला ने लगाई मदद की गुहार!

by

चंडीगढ । हर साल भारत से हजारों लोग विदेशों की ओर जाते है, कोई पढ़ाई के लिए, कोई नौकरी की तलाश में, तो कोई अपने परिवार के साथ बसने के लिए. लेकिन जरा सोचिए, अगर भारत में रह रही एक पत्नी खुद विदेशी इमिग्रेशन एजेंसी से अपने ही पति को देश से बाहर निकालने की गुहार लगाए, तो यह कितना चौंकाने वाला मामला होगा।

ऐसा ही एक मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसने अमेरिका में अवैध शरण और ग्रीन कार्ड शादियों को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, भारत की एक महिला, समनप्रीत कौर ने अमेरिका की इमिग्रेशन एजेंसी ICE से अपील की है कि उसके पति नवरीत सिंह को डिपोर्ट किया जाए. महिला का दावा है कि उसके पति ने झूठे आधार पर अमेरिका में शरण ली और अब कैलिफ़ोर्निया के फ्रेज़्नो में रहते हुए किसी और से शादी करने की तैयारी में है.

समनप्रीत के गंभीर आरोप

पति नवरीत सिंह ने 2022 में अमेरिका में शरण का दावा किया था, जबकि समनप्रीत के अनुसार उसे भारत में किसी प्रकार का खतरा नहीं था. उन्होंने आरोप लगाया कि नवरीत ने अमेरिका सिर्फ पैसे कमाने और नागरिकता हासिल करने के लिए गैरकानूनी तरीके से प्रवेश किया था।

इस दंपती की एक 7 साल की बेटी भी है, जो भारत में समनप्रीत के साथ रहती है. समनप्रीत ने पहले चुप रहने के पीछे परिवार वालों की धमकियों और अमेरिका ले जाने के झूठे वादों को वजह बताया।

सोशल मीडिया पोस्ट में किए बड़े खुलासे

समनप्रीत ने इस मामले से जुड़ा एक पोस्ट भी किया है. टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, उन्होंने अपने पोस्ट में यह भी बताया गया कि नवरीत ने उसके पिता से खुद कहा था कि वह अमेरिका में किसी और से ग्रीन कार्ड के लिए शादी करने जा रहा है. समनप्रीत ने यह दावा किया कि उसके पास नवरीत की झूठी शरण की पूरी जानकारी और सबूत मौजूद हैं और जरूरत पड़ने पर वह ये साबित कर सकती है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अग्निवीर भर्ती के लिए जारी हुए एडमिट कार्ड

एएम नाथ। चम्बा :सेना भर्ती कार्यालय, पालमपुर (हि. प्र.) की ओर से यह सूचित किया जाता है कि भर्ती वर्ष 2025-26 के अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल , अग्निवीर क्लार्क/स्टोर कीपर टेक्निकल, अग्निवीर ट्रेडमैन...
article-image
पंजाब

डायलिसिस मशीन को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया जाना अत्यन्त  निंदनीय : सतीश कुमार सोनी

गढ़शंकर, 2 दिसंबर: आदर्श सोशल वेलफेयर सोसायटी पंजाब के संस्थापक अध्यक्ष सतीश कुमार सोनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि सांसद निधि से दी गई डायलिसिस मशीन को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2024 का चुनाव हमीरपुर लोकसभा सीट से ही लड़ेंगे : लोकसभा क्षेत्र बदलने की चर्चा मात्र चर्चा है इसमें कोई हकीकत नहीं- अनुराग ठाकुर

हमीरपुर : आगामी लोकसभा चुनाव में लोकसभा क्षेत्र बदलने की चर्चा मात्र चर्चा है इसमें कोई हकीकत नहीं है। यह शब्द केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहे । उन्हीनों ने साफ कर दिया कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

छोटा भंगाल बैजनाथ का महत्वपूर्ण क्षेत्र, ग्रामीण विकास सरकार की प्राथमिकता : किशोरी लाल

बैजनाथ: बैजनाथ विधान सभा क्षेत्र का छोटा भंगाल क्षेत्र महत्वपूर्ण स्थान और इसके विकास के लिये धन की कोई कमी आने नहीं दी जायेगी । यह शब्द मुख्य संसदीय सचिव, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं...
Translate »
error: Content is protected !!