रयात बाहरा ग्रुप द्वारा मिसेज वर्ल्ड इंटरनेशनल 2025 डॉ. अंकिता मेनन का भव्य सम्मान और स्वागत

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : रयात बाहरा ग्रुप की ओर से मिसेज वर्ल्ड इंटरनेशनल 2025 का खिताब जीतने वाली डॉ. अंकिता मेनन को सम्मानित किया गया। होशियारपुर की इस बेटी ने न केवल क्षेत्र का, बल्कि पूरे देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।

रयात बाहरा कैंपस पहुंचने पर डॉ. मेनन का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने युवाओं को दृढ़ संकल्प, लक्ष्य के प्रति निष्ठा और जुनून के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विशेष रूप से जल संरक्षण की आवश्यकता पर बल देते हुए पर्यावरण के प्रति जागरूक और जिम्मेदार बनने की अपील की।

इस अवसर पर चेयरमैन गुरविंदर सिंह बाहरा ने कहा कि डॉ. मेनन की उपलब्धि पूरे देश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने युवाओं से उनके जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि डॉ. अंकिता मेनन ने अपनी प्रतिभा और सामाजिक सरोकारों से भारत का मान बढ़ाया है।

विधायक ब्रह्म शंकर जिम्पा ने कहा कि होशियारपुर की बेटी की यह उपलब्धि पूरे पंजाब के लिए गर्व का विषय है।

कैंपस डायरेक्टर डॉ. चंद्र मोहन ने सभी विशिष्ट अतिथियों और डॉ. अंकिता मेनन का आभार व्यक्त किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

14 मई को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में अधिकारियों के साथ की बैठक

गांव अलड़ व राजा कलां में सैमीनार के माध्यम से लोगों को कानूनी सहायता के बारे में किया जागरुक होशियारपुर, 24 मार्च: जिला एवं सत्र न्यायधीश-कम -चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी श्रीमती अमरजोत भट्टी...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर हलके के 61 गावों में सिंचाई के टियुबवैल लगाने की लिए पंजाब सरकार ने की ग्रांट जारी, माहिलपुर ब्लाक में 14 तो गढ़शंकर के कंडी बीत व अन्य गांवों में 47 टियुबवैल लगेगे

जल स्त्रोत विभाग में रिक्त पड़े पदों को भरने व कंडी नहर का काम पूरा करने की मांग मुख्यमंत्री ने मानी गढ़शंकर: गढ़शंकर विधानसभा हलके में 61 गावों में सिंचाई के नलकूप लगाने के...
article-image
पंजाब

घर पर सामान बिखरा, खून से लथपथ मिली लाशें – दिल्ली से बेटा करता रहा फोन

बठिंडा :    में बुजुर्ग दंपती की हत्या की गई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बठिंडा के गांव बदियाला में सोमवार देर रात को अज्ञात लोगों ने खेतों...
Translate »
error: Content is protected !!