पंजाब के कॉलेजों में शिक्षण समय 7 घंटे करने की मांग — अनिल कुमार, एसोसिएट प्रोफेसर, डीएवी कॉलेज होशियारपुर

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : डीएवी कॉलेज, होशियारपुर के इतिहास विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर अनिल कुमार ने पंजाब के कॉलेजों में शिक्षण समय बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया है। उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ से संबद्ध कॉलेजों में वर्तमान में चल रही 5.5 घंटे की शैक्षणिक दिनचर्या को कम बताते हुए इसे कम से कम 7 घंटे किए जाने की सिफारिश की है।

अनिल कुमार का मानना है कि वर्तमान समय में कॉलेजों में सीमित घंटों की वजह से विषयों की गहराई से पढ़ाई नहीं हो पाती और न ही विद्यार्थियों को शंका समाधान, चर्चा, प्रैक्टिकल कार्य, सेमिनार या सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भाग लेने का पर्याप्त समय मिल पाता है।

उन्होंने कहा, “पेशेवर और शैक्षणिक पाठ्यक्रमों में जहां गहरी समझ और कौशल विकास की आवश्यकता होती है, वहां 5.5 घंटे का समय अपर्याप्त साबित होता है। शिक्षक अक्सर पाठ्यक्रम को जल्दी पूरा करने के दबाव में रहते हैं, जिससे शिक्षण की गुणवत्ता प्रभावित होती है।”

अनिल कुमार ने यह भी बताया कि यदि कॉलेजों का समय बढ़ाकर 7 घंटे किया जाए तो न केवल विषयों को गहराई से पढ़ाने का अवसर मिलेगा, बल्कि विद्यार्थियों को प्रोजेक्ट्स, इंटर्नल असेसमेंट, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और संपूर्ण व्यक्तित्व विकास में भी मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा, “यह बदलाव जरूरी है। इससे शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ेगी और विद्यार्थी भविष्य की शैक्षणिक एवं पेशेवर चुनौतियों के लिए बेहतर रूप से तैयार हो सकेंगे।”

प्रोफेसर कुमार की इस मांग पर शैक्षिक जगत में चर्चा शुरू हो गई है और कई शिक्षाविदों ने इसे समयानुकूल और उपयोगी पहल बताया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रौड़ी के दूसरी वार विधायक बनने पर भारटा ने मतदाताओं का आभार प्रकट किया

गढ़शंकर: विधानसभा गढ़शंकर से आम आदमी पार्टी के विधायक जय कृष्ण सिंह रौड़ी की दूसरी वार जीत होने पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व एनआरआई भूपिंदरजीत सिंह भारटा ने क्षेत्र के सभी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पहलगाम हमले पर जश्न मनाने वाला नौशाद बोकारो से गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले पर खुशी जाहिर करते हुए आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और पाकिस्तान को सोशल मीडिया पर बधाई देने वाले मोहम्मद नौशाद को झारखंड में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस...
article-image
पंजाब

बोर्ड टॉपर्स को पंजाब सरकार हवाई यात्रा पर ले जाएगी

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ में 10वीं और 12वीं कक्षा के टॉपरों को सम्मानित करते हुए यह घोषणा की कि अब...
article-image
पंजाब

प्रोफेसर सरोज शर्मा को मिला नेपाल भारत मैत्री काव्य रत्न सम्मान

होशियारपुर  :  सरकारी कॉलेज होशियारपुर के हिंदी विभाग की सहायक प्रोफेसर सरोज शर्मा को नेपाल भारत मैत्री अंतरराष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता 2024 के अंतर्गत सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर...
Translate »
error: Content is protected !!