पंचायत विकास सूचकांक पोर्टल’ के संबंध में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

by
एएम नाथ। सोलन :  विकास खण्ड सोलन की विभिन्न ग्राम पंचायतों के लिए आज यहां ‘पंचायत विकास सूचकांक (पीएआई 2.0) पोर्टल’ के विषय में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता खण्ड विकास अधिकारी सोलन रमेश कुमार शर्मा ने की।
प्रशिक्षण कार्यशाला में ग्राम पंचायत प्रधानों, सचिवों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों को ‘पंचायत विकास सूचकांक (पीएआई 2.0) पोर्टल’ के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
रमेश कुमार शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि पीएआई 2.0 का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को बढ़ावा देना है और सतत् विकास लक्ष्यों को प्राप्त करना है। उन्होंने कहा कि यह पोर्टल ग्राम पंचायतों को उनकी प्रगति मापने, चुनौतियों की पहचान करने और प्रभावी योजना बनाने में सहायता करता है। यह पोर्टल डाटा-संचालित है। उन्होंने कहा कि डाटा-संचालित होने का अर्थ है कि पोर्टल ग्राम पंचायतों को वास्तविक समय के आंकड़ों के आधार पर निर्णय लेने में सहायता प्रदान करता है।
खण्ड विकास अधिकारी ने कहा कि पीएआई 2.0 सतत् विकास लक्ष्यों के साथ जुड़ा हुआ है और इस जुड़ाव के कारण यह वैश्विक लक्ष्यों को प्राप्त करने में ग्राम पंचायतों की सहायता कर अपने आप को एक महत्वपूर्ण उपकरण के रूप में स्थापित करता है।
उन्होंने कहा कि यह पोर्टल ग्राम पंचायतों में पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देकर ग्राम विकास के विभिन्न मानकों में सुधार लाता है। इस सुधार के दृष्टिगत विकास के लक्ष्य सही समय पर प्राप्त किए जा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि इस पोर्टल को आसानी से उपयोग किया जा सकता है।
रमेश कुमार शर्मा ने कहा कि यह पोर्टल भारत सरकार द्वारा ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने और सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए शुरू किया गया एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है। पोर्टल ग्राम पंचायतों को डाटा-संचालित निर्णय लेने और कार्यों की प्रगति को ट्रैक करने में सहायता करेगा।
उन्होंने इस अवसर पर पोर्टल के उद्देश्य, उपयोगिता एवं लक्षित समूहों के संबंध में जानकारी प्रदान की।
पंचायत निरीक्षक नितेश भाटिया ने इस अवसर पर सतत् विकास लक्ष्य तथा वैश्विक लक्ष्यों के स्थानीयकरण के विषय में जानकारी प्रदान की। पंचायत उप निरीक्षक परस राम ने पोर्टल की कार्यप्रणाली, डाटा संग्रहण, मूल्यांकन एवं प्रगति ट्रैकिंग प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
कार्यशाला के उपरांत विकास खण्ड सोलन द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, स्वच्छ भारत मिशन इत्यादि योजनाओं की प्रगति की सारगर्भित समीक्षा की गई।
इस अवसर पर विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधान, पंचायत सचिव एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बालिका देखभाल संस्थान सुन्दरनगर में लोहड़ी पर्व हर्षोल्लास से मनाया

एएम नाथ। सुन्दरनगर, 13 जनवरी :  बालिका देखभाल संस्थान सुन्दरनगर में लोहड़ी पर्व के अवसर पर हर्षोल्लास के साथ एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ)...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त राघव शर्मा ने किया निर्माणाधीन प्रेस क्लब भवन का निरीक्षण

ऊना: 28 सितंबरः उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज रामपुर में बन रहे प्रेस क्लब भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां चल रहे निर्माण कार्य का मुआयना किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीपीएस ने पुरस्कृत किए गादियाड़ा के होनहार : छात्रों के लिए पथ प्रदर्शक बने अध्यापक : किशोरी लाल

बैजनाथ, 8 दिसंबर :- मुख्य संसदीय सचिव, कृषि, पशुपालन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास, किशोरी लाल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गादियाड़ा के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एडीएम ने आईएचएम के नए विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं : संस्थान के फ्रेशर्स समारोह ‘मीट एंड मिंगल आरंभ-2024’ में मोहित बने मिस्टर फ्रेशर

रोहित भदसाली। हमीरपुर 20 सितंबर :  होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) हमीरपुर के नए विद्यार्थियों के लिए शुक्रवार को फ्रेशर्स समारोह ‘मीट एंड मिंगल आरंभ-2024’ आयोजित किया गया, जिसमें एडीएम एवं संस्थान के कार्यकारी प्रधानाचार्य...
Translate »
error: Content is protected !!