2 साल से बेटे के साथ मिलकर महिला वेच रही थी समैक : 254 ग्राम समैक बरामद 

by

यमुनानगर : मलिकपुर खादर निवासी महिला शमीम अहमद जो पिछले 2 साल से अपने बेटे फिरोज के साथ मिलकर स्मैक बेचने का काम कर रही थी महिला ने इस काम में पूरे इलाके में अपना नाम सुर्खियों में बटोर रखा था, लेकिन पुलिस को इस महिला के बारे में कानों कान खबर तक नहीं थी।

जैसे ही एंटी नारकोटिक सेल को इस महिला के बारे में पता चला तो एक टीम का गठन होने के बाद पुलिस ने महिला के घर पर रेड की।

254 ग्राम समैक बरामद :  पुलिस को देखते ही फिरोज तो मौके से भाग निकला, लेकिन महिला शमीम अहमद को समैक के साथ मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। महिला के पास से पुलिस ने मौके से ही तलाशी के दौरान 254 ग्राम समैक भी बरामद किया और यह सब जब हुआ तब एंटी नारकोटिक सेल टीम में महिला हेड कांस्टेबल और ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी साथ थे। महिला इस स्मैक को कहां से लाती थी और कहां सप्लाई करती थी इस पूरे मामले में अब पुलिस पूछताछ कर रही है लेकिन बड़ी बात तो यह थी कि अधेड़ उम्र की यह महिला जिसकी उम्र 50 पार कर चुकी है वह बिना किसी डर के नशा बेच रही थी फिलहाल पुलिस ने महिला को तो गिरफ्तार कर लिया है और अब उसके बेटे की तलाश है। बता दें कि अब यमुनानगर में स्मैक जैसे नशे की सप्लाई महिलाएं आगे जाकर कर रही है जो कि पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती है। फिलहाल महिला शमीम अहमद का बेटा पुलिस की हिरासत में कब आता है यह देखने वाली बात होगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

सचिव कानूनी सेवाएं अथारिटी की ओर से नशाखोरी व तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर करवाया गया वैबीनार

होशियारपुर: सीजेएम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी की ओर से आज नशाखोरी व तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर वैबीनार का आयोजन किया गया। वैबीनार के दौरान उन्होंने नशा छुड़ाओ केंद्र, सिविल अस्पताल...
article-image
पंजाब

मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री के नाम मनरेगा नेताओं ने बीडीपीओ को सौंपा मांगपत्र

गढ़शंकर : मनरेगा वर्कर्स यूनियन पंजाब के गढ़शंकर ब्लाक के प्रधान कमलजीत कौर की अगुवाई में प्रतिनिधि मंडल ने बीडीपीओ गढ़शंकर मनजिंदर कौर से मिलकर उन्हें अपनी मांगों के संबंध में मांगपत्र मुख्यमंत्री के...
article-image
पंजाब , हरियाणा

चपरासी से शिक्षक के पद तक पहुंचे असिस्टेंट प्रोफेसर : असिस्टेंट प्रोफेसर जगपाल को शिवालिक विकास मंच ने शिवालिक गौरव अवार्ड से किया सम्मानित

पिंजौर : चपरासी से सरकारी काॅलेज में शिक्षक के पद तक पहुंचे असिस्टेंट प्रोफेसर जगपाल को शिवालिक विकास मंच ने शिवालिक गौरव अवार्ड से सम्मानित किया। शिवालिक विकास मंच ने के प्रदेशाध्यक्ष विजय बंसल...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में एमएसएमई सेक्टर के क्रेडिट गैप का मुद्दा उठाया

लुधियाना, 13 दिसंबर : चंडीगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने लोकसभा में एमएसएमई सेक्टर के क्रेडिट गैप का मुद्दा उठाया है। इस मौके पर मनीष तिवारी ने कहा है कि...
Translate »
error: Content is protected !!