होटल में छापामारी के दौरान आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गईं 3 तलाकशुदा महिलाएं : पैसे के लिए करती थी यह काम

by

शाहपुरकंडी । शाहपुरकंडी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर घटेरा मोड़ के पास स्थित एक निजी होटल में छापामारी कर तीन जोड़ों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। इस संबंध में थाना प्रभारी शाहपुरकंडी सब इंस्पेक्टर अमनप्रीत कौर ने बताया कि पकड़े गए युवकों में शिव कुमार निवासी गांव हाला, साहिल व बलविंदर दोनों निवासी आदम बाडमा शामिल हैं।

जबकि तीन महिलाओं को काबू किया गया है। तीनों महिलाएं तलाकशुदा हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि यह महिलाएं लोगों से पैसे लेकर धंधा करने का काम करती हैं।

पुलिस ने तीनों जोड़ो को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि यहां धंधा करने का काम चल रहा है मगर पुलिस सटीक मौके की तलाश पर थी।

उन्होंने बताया कि होटल का मैनेजर पुलिस को देखते ही भागने में सफल हो गया। मगर जल्द ही उसे काबू कर लिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन अगले 5 साल और देगी : देश के किसी भी कोने में मिलेगा मुफ्त में राशन

छत्तीसगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा दांव खेला है। पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ के दुर्ग में ऐलान किया है कि मुफ्त में राशन योजना को पांच साल...
article-image
पंजाब

फरार : 6000 करोड़ रुपये के नशा तस्करी के केस में बर्खास्त एआईजी राज जीत सिंह

चंडीगढ़ : 6000 करोड़ रुपये के नशा तस्करी के केस में बर्खास्त एआईजी राज जीत सिंह फरार हो गए हैं। उनकी तलाश में एसटीएफ ने मंगलवार शाम राज जीत के मोहाली सेक्टर 69 स्थित...
article-image
पंजाब

15 जनवरी से 65 लाख परिवारों को 10 लाख कैशलेस इलाज : 9 हजार कैंप लगेंगे, चंडीगढ़ समेत पूरा राज्य होगा कवर

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने राज्य के 65 लाख परिवारों को 10 लाख रुपए का कैशलेस इलाज उपलब्ध करवाने की घोषणा कर दी है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने घोषणा करते हुए बताया कि...
article-image
पंजाब

कांग्रेस से नवजोत कौर सिद्धू निष्कासित : राहुल गांधी पर ‘पप्पू’ वाली टिप्पणी के बाद पार्टी ने की बड़ी कार्रवाई

चंडीगढ़ : पंजाब की राजनीति में शुक्रवार को एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब कांग्रेस पार्टी ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू  को पार्टी से निष्कासित कर...
Translate »
error: Content is protected !!