70 साल उपर के बुजुर्गों के हिम केयर से बाहर करना सरकार का अमानवीय फैसला : जयराम ठाकुर

by

महिलाओं, युवाओं के बाद सरकार ने बुजुर्गों के साथ भी की नाइंसाफी

केंद्र सरकार का पैसा वापस कर दिया लेकिन हार्ट अटैक के पेशेंट को नहीं दिया इंजेक्शन

सराज में आपदा प्रभावितों पर एफआईआर के विरोध में प्रदर्शन आज

एएम नाथ। मण्डी :  मंडी से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार का हर फैसला सरकार की अमानवीय दृष्टि का एक अलग ही नजारा होता है। व्यवस्था परिवर्तन वाली सुख की सरकार का ताजा फैसला बुजुर्गों पर किसी आफत से कम नहीं है। सुक्खू सरकार ने फरमान जारी करते हुए 70 साल से अधिक के बुजुर्गों के हिम केयर कार्ड को बंद करने का फैसला किया है। इससे 70 साल के बुजुर्ग हिम केयर योजना के पात्र नहीं रहेंगे। भले उन्होंने अपना प्रीमियम जमा करके हिम केयर कार्ड बनवाया हो। सरकार का यह फैसला हैरानी भरा है। पहले से ही आईजीएमसी जैसे अस्पताल में भी हिम केयर कार्ड होने के बाद भी लोग इलाज के अभाव में दर-दर भटक रहे थे क्योंकि सरकार द्वारा दवा और मेडिकल सामान उपलब्ध कराने वाली कंपनियों के भुगतान नहीं किए हैं।


जयराम ठाकुर ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन वाली सरकार ने सिर्फ प्रदेश की महिलाओं और युवाओं को ही नहीं ठगा बल्कि बुजुर्गों के साथ भी नाइंसाफी की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 70 साल के ऊपर हर बुजुर्ग को आयुष्मान योजना का लाभ दिया जा रहा है। इस योजना का लाभ लेने के लिए उम्र के अलावा कोई भी शर्त नहीं है। ऐसे में सुक्खू सरकार भले ही प्रदेश के बुजुर्गों के इलाज का हक छीन ले लेकिन हर बुजुर्ग का निःशुल्क इलाज मोदी की गारंटी है। मोदी ने देश के बुजुर्गों को यह गारंटी दी थी। जो हिमाचल प्रदेश के साथ पूरे देश के बुजुर्गों को मिल रही है। लेकिन सुक्खू सरकार द्वारा बिना यह सुनिश्चित किए कि 70 साल के हो रहे बुजुर्ग का आयुष्मान कार्ड बना या नहीं उनसे हिम केयर की सुविधा छीन लेना हैरानी भरा है। उन्होंने कहा कि सरकार की नाकामी की वजह से प्रदेश में लोगों का हिम केयर और आयुष्मान से इलाज बंद है, इसलिए सरकार से आग्रह है इनका भुगतान करे जिससे लोगों का इलाज आसानी से हो सके।
जयराम ठाकुर ने कहा कि आज ही समाचारों के माध्यम से पता चला कि केंद्र सरकार द्वारा हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक के मरीजों के लिए अमृत कहे जाने वाले इंजेक्शन को खरीदने के लिए पैसा दिया था लेकिन वह पैसा बैंक में पड़ा रहा और लैप्स हो गया। इसी साल ब्याज सहित वह पैसा सुक्खू सरकार ने वापस कर दिया। 40 से 45 हजार रुपए में आने वाला यह इंजेक्शन जो लोगों की जान बचाता है, उसे सुक्खू सरकार ने केंद्र सरकार द्वारा पैसा देने के बाद भी क्यों नहीं खरीदा? हमारी सरकार के समय हमने यह व्यवस्था की थी कि हार्ट अटैक ब्रेन स्ट्रोक के इंजेक्शन हर सिविल अस्पताल में उपलब्ध होने चाहिए, जिससे हार्ट अटैक के मरीज को गोल्डन आवर (हार्ट अटैक आने से दो घंटे तक) में इंजेक्शन देकर उनकी जान बचाई जा सके। इसके साथी हमने कैंसर इलाज में लगने वाले 09 लाख के इंजेक्शन को भी मरीजों को नि:शुल्क उपलब्ध करवाया था। आज 50000 का एक इंजेक्शन भी सरकार मरीज को नहीं दे पाती है और इलाज के अभाव में लोगों की जान जा रही है। लोगों की जान से खिलवाड़ करने का यह सिलसिला सरकार कोबंद करना होगा।
भारतीय जनता पार्टी आज मंडी जिला मुख्यालय में सराज में आपदा प्रभावितों पर एफआईआर के विरोध में आज प्रदर्शन करेगी जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पार्टी के प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, पार्टी अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल भी उपस्थित रहेंगे। यह प्रदर्शन थुनाग में प्रदेश सरकार द्वारा आपदा पीड़ितों पर जबरन दर्ज मामले के विरोध में किया जा रहा है जिसके लिए मंडी जिला भाजपा तैयारियां करने में जुटी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मालदीव में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ढूंढने गए सुकून – हिमाचल की चिंता छोड़ : सांसद अनुराग ठाकुर ने कसा तंज

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मालदीव दौरे पर हिमाचल प्रदेश की सियासत गरमा गई है. जम्मू कश्मीर पहुंचे बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने निशाना साधा है।   उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता त्रस्त है...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गृह रक्षा स्वयंसेवकों के 700 पद भरने को मंजूरी प्रदान : 2010 की तर्ज पर पंचायती राज संस्थाओं के सदस्यों और अध्यक्षों के डि-नोवो आरक्षण रोस्टर शुरू करने को सैद्धांतिक मंजूरी

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा विभाग में गृह रक्षा स्वयंसेवकों के 700 पद भरने को मंजूरी प्रदान की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य में डिजिटल गवर्नेंस अभियान ने हासिल की रिकॉर्ड उपलब्धि : एक वर्ष में 22.78 लाख सेवाएं प्रदान की गई

एएम नाथ। शिमला : वर्तमान प्रदेश सरकार के सार्वजनिक सेवाओं के डिजिटलीकरण अभियान को अभूतपूर्व सफलता हासिल हो रही है। सरकार के प्रयासों के फलस्वरूप प्रदेश में लोग अब घर बैठे ही सरकारी सुविधाओं...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री से अलग होने के बाद उनकी पत्नी जशोदाबेन अभी कहां रहती…….कहां रहती , क्या करती जानिए !!

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी 17 सितंबर को अपना 74वां जन्मदिन मनाएंगे। उनके जन्मदिन को लेकर बीजेपी कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए हैं। पीएम मोदी अक्सर अपनी पत्नी को लेकर कांग्रेस...
Translate »
error: Content is protected !!