पूर्व विधायक चौधरी सुंदर लाल जी की 30वीं बरसी मनाई

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता परिवार से संबंधित पूर्व केंद्रीय मंत्री मैडम संतोष चौधरी द्वारा उनके ससुर चौधरी सुंदर लाल जी की 30वीं पुण्यतिथि श्रद्धा भाव से मनाई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

मैडम संतोष चौधरी ने बताया कि चौधरी सुंदर लाल जी ने अपना संपूर्ण जीवन जनसेवा को समर्पित किया था। वे हमेशा गरीबों की मदद के लिए तैयार रहते थे और 24 घंटे जनकल्याण में सक्रिय रहते थे। उनकी ईमानदारी, सच्चरित्रता और जनता के प्रति उनका प्रेम आज भी लोगों के दिलों में जीवित है।

उन्होंने आगे कहा कि आज की राजनीति सिर्फ और सिर्फ पैसे की हो गई है। न तो नेताओं को जनता की परवाह है और न ही उनके मुद्दों की। आम आदमी पार्टी की सरकार को उन्होंने बढ़ती लूटपाट और अपराधों का जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के चार साल लोगों को चालीस साल जैसे भारी लग रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि पहले के समय में लोगों की इज्जत होती थी, लेकिन आज के समय में केवल पैसे की कद्र रह गई है। चाहे कोई विधायक हो या मंत्री, सभी का ध्यान केवल पैसा कमाने पर है और आम जनता की किसी को फिक्र नहीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कुल्हड़ पिज्जा कपल को मिली पुलिस सिक्योरिटी : निगरानी में 24 घंटे रहेंगे – अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद मचा था बवाल

जालंधर का फेमस यूट्यूबर जोड़ी जिन्हें कुल्हड़ पिज्जा कपल  के नाम से जाना जाता है, उन्हें पुलिस पुलिस प्रोटेक्शन मिली है. जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने दोनों की सुरक्षा के लिए दो पुलिसकर्मियों  को तैनात...
article-image
पंजाब

ईंट मार-मार कर लिव इन पार्टनर का कर दिया मर्डर : महिला मित्र से परेशान NRI ने दी जान

पटियाला/ मानसा : पंजाब में दो ऐसी घटनाएं हुई हैं, जिनकी शुरुआत प्यार से हुई और हत्या के बाद खत्म हुई। पहली घटना मानसा की है और दूसरी पटियाला में हुई है। मानसा में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जानिए- अमेरिका में कैसे करवाए जाते राष्ट्रपति चुनाव और कैसे होती वोटों की गिनती

संयुक्त राज्य अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में बस दो दिन बाकी है और कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप अपने चुनाव अभियान को महत्वपूर्ण स्विंग राज्यों पर केंद्रित कर चुके हैं, जहां का एक एक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रपति की सुरक्षा बॉडीगार्ड में केवल जाट, जाट सिख और राजपूत जाति के आवेदकों को ही नियुक्ति क्यों : हाईकोर्ट ने याचिका को वापस लेने की छूट देते हुए की खारिज

चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए गठित प्रेसिडेंट बॉडीगार्ड में केवल कुछ जातियों के उम्मीदवारों के चयन के नियम को चुनौती देने वाली याचिका को वापस लेने की...
Translate »
error: Content is protected !!