रोटरी आई बैंक एंड कोर्नियल टरांसप्लांट सोसायिटी होशियारपुर अब तक 4117 लोगों के मुफत कोर्नियां टरांसप्लांट कर उनकी जिंदगी रोशन कर चुकी : डा. तरसेम सिंह

by
गढ़शंकर l.रोटरी आई बैंक एंड कोर्नियल टरांसप्लांट  सोसायिटी होशियारपुर दुारा अब तक 41ृ17 लोगों के मुफत कोर्नियां टरांसप्लांट  कर उनकी जिंदगी रोशन की जा चुकी है। जिन्में पांच सौ के करीव छे से अठारह वर्ष के बच्चे शामिल है। इसमें किसी भी कोर्निया लगवाने वाले से एक रूपया भी नहीं लिया जाता। यह काम दानी लेागो के सहयोग से किया जाता है। यह जानकारी देते हुए रोटरी आई बैंक एंड कोर्नियल टरांसप्लांट  सोसायिटी होशियारपुर के संस्थापक मैंबर व चैयरमेन बाडी रोटरी डोनेशन कमेटी डा. तरसेम सिंह ने दी।
 उन्होंने बताया कि कोर्निया खराब होने से जिन लोगों की जिंदगी में अंधेरा छा गया था उनकी जिंदगी को दोबारा रोशन करने का मिशन लेकर लिए जेबी बहल व उनकी पत्नी सीमा बहल ने 1998 में रोटरी आई बैंक एंड कोर्नियल टरांसप्लांट  सोसायिटी होशियारपुर की सथापना की और इसका कार्यालयल लाला सुंदर कपूर चैरीटेवल निकट भंगी चौ,, होशियरपुर खोला गया था। उन्होंने बताया कि इस समय भारत में हर साल दो लाख पचास हजार कोर्नियांं की जरूरत है। लेकिन एक सर्वे के मुताबिक पचास हजार ही कोर्नियां उपलब्ध होते है। उन्में से भी कुछ कोर्नियांं टरांसपांट होने के योगय ना होने के कारण उन्हें मैडीकल कालेजज को रिर्सच के लिए भेज दिया जाता हे। इस तरह हर साल तीस से पैतींस हजार कोर्नियांं ही टरांसप्लांट हो पाते है। जिसके चलते कोर्नियांं की मांग का सूची लंबी होती जा रही है। पंजाब में तो कोर्नियां कुलैकशन बहुत कम है।
                    उन्होंने बताया कि संस्था दाुरा अब तक 25 शरीरदानियों के मरणोपरांत शरीर लेकर मैडीकल कालेजों को रिर्सच के लिए भेज चुकी है और 196 शरीरदानियों की मरणोपरांत शरीर दान करने की वसीयत आ चुकी है। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार ने एक जुलाई 2003 को शरीरदान व अंगदान करने वालों को गार्ड आफ आनर देने को फैसला किया है जो सराहनीय फैसला है। हम पंजाब सरकार से मांग करते है कि शरीरदान करने वालों को मरणोंपरंत गार्ड आफ आनर दें और पंद्रह अगसत व 26 जनवरी को उनके परिवार वालों को सम्मान पत्र दें। उन्होंने कहा कि हम पंजाब सरकार से पंद्रह साल से मांग कर रहे है कि शरीरदानियों को मरणोपरांत शरीर मैडीकल कालेजों को भेजने के लिए 108 अैंबूलैंस व सिवल अस्पतालों को पत्र जारी करें। इसके ईलावा विधायकों व बिभिन्न जिलों के जिलाधीशों को हमारे पतिनिधिमंडल ज्ञापन दे चुके है। लेकि आज तक पंजाब सरकार ने कोई पत्र जारी नहीं किया। हम सेहत मंत्री से मांग करते है इस मामले को लेकर शीध्र पत्र जारी करें।
उन्होंने बताया कि हमारी संस्था ने कोशिश कर ड्राईविंग लाईसैंस बनवाने के समय फार्म में अंग दान करने को कालम शामिल करवा दिया है। सभ ड्राईविंग लाईसैंस बनवाने बालों को यह कालम जरूर भरना चाहिए। उन्होंने कहा कि नेत्रदान करने के हम सभी को फार्म भरने चाहिए और अगर ना भी फार्म भरा हो तो भी मरणोंपरांत नेत्रदान किए जा सकते है। इसके लिए मरने वाले के शरीर को अस्पताल नहीं ले जाना पड़ता। हम उनके घर से कोर्नियां कुलैकट कर लेते है। परिवारों को सबंधित व्यकित की मौत के बाद आखों को गीले कपड़े से ढक्क कर रखना होगा और आखों में सीधी हवा नहीं लगनी चाहिए। पांच से छे घंटे तक आखें दान की जा सकती है। कोर्नियां टरांसप्लांट करवाने के लिए आधा दर्जन आखों के अस्पतालों के साथ टाईअप किया हुया है। ताकि कोर्नियां की जरूरत वाले को उसके निकट ही कोर्नियां टरांसप्लांट की सहुलियत उपलब्ध करवाई जा सके।
  उन्होंने कहा कि अपील की कि किसी भी व्यक्ति दुारा दुारा दान किए दो कोर्नियां से दो लोगों की जिंदगी रोशन होती है। इसलिए आखें दान करने की लोगों में जागरूकता लहर पैदा करने की जरूरत है ताकि लोग ज्यादा से आखें दान करने के लिए आगे आए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मतदाताओं को आगामी लोकसभा चुनावों में मतदान का प्रयोग करने के लिए स्वीप की विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से किया जागरूक

सोलन  : लोकसभा निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत आज यहां ज़िला स्तरीय सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता (स्वीप) कोर समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन...
article-image
पंजाब , समाचार

खालिस्तान जिंदाबाद व खालिस्तान के चुनाव के रजिस्ट्रेशन संबंधी नारे लिखे : गढ़शंकर में एसडीएम कार्यालय की बाहरी दीवार और गांव बड़ेसरों तथा सरकारी हाई स्कूल पोसी की दीवारों पर , पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

 खालिस्तान पक्षी लिखे नारे पुलिस तंत्र के लिए बने चुनौती गढ़शंकर, 19 दिसम्बर : गत रात्रि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा गढ़शंकर में तीन स्थानों पर खालिस्तान जिंदाबाद तथा खालिस्तान के चुनावों के लिए 26...
article-image
पंजाब

Nature Fest-2026 to be Held

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Feb.9 : Deputy Commissioner Ashika Jain informed that “Nature Fest-2026” will be grandly organised at Lajwanti Stadium, Hoshiarpur, from February 13 to 17. Presiding over a review meeting held today at the district...
article-image
हिमाचल प्रदेश

देहरा उपचुनाव में हुई 65 प्रतिशत से अधिक वोटिंग, 55 हजार 408 ने डाला अपना वोट- शांतिपूर्ण संपन्न हुआ मतदान : 13 जुलाई को जनता का मूड़ काउंटिंग के बाद पता चलेगा

राकेश शर्मा । देहरा/तलवाड़ा :   देहरा विधानसभा उपचुनाव में 65.42 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डालकर निर्वाचन प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। रिटर्निंग अधिकारी (एसडीएम) शिल्पी बेक्टा ने बताया कि देहरा में विधानसभा उपचुनाव...
Translate »
error: Content is protected !!