डॉ. शांडिल ने दिए योजनाओं को समय पर पूर्ण करने के निर्देश : क्षेत्रीय अस्पताल सोलन का किया निरीक्षण

by
एएम नाथ। सोलन :  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही परियोजनाओं में तेजी लाएं और समयबद्ध सीमा में लक्ष्य पूर्ण करें। डॉ. शांडिल आज यहां सोलन ज़िला में कार्यान्वित की जा रही विभिन्न विकास कार्यों के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
डॉ. शांडिल ने कहा कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य ऐसी योजनाओं की समीक्षा करना है जो समाज के कमज़ोर वर्गों के उत्थान में सहायक हैं।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि युवाओं को नशे के विरुद्ध भी जागरूक करने के लिए समय-समय पर अभियान चलाएं ताकि युवा नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक हो सकें।
डॉ. शांडिल ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा लक्षित वर्गों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं कार्यान्वित कर रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने उद्यान विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि चिन्हित स्थानों पर फूलदार पौधे लगाए। उन्होंने अधिकारियों को तथ्यों पर आधारित रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं का स्थाई समाधान करें।
स्वास्थ्य मंत्री ने इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि भारी वर्षा के कारण अवरुद्ध हुए मार्गाें को शीघ्र बहाल करने के लिए आवश्यक उचित कदम उठाएं।
डॉ. शांडिल ने तदोपरांत क्षेत्रीय अस्पताल सोलन का निरीक्षण भी किया और रोगियों का कुशलक्षेम जाना। उन्होंने चिकित्सकों तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व अन्य कर्मियों के साथ स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने के सम्बन्ध में विचार-विमर्श भी किया।
इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निदेशक डॉ. गोपाल बैरी, नगर निगम सोलन की आयुक्त एकता कापटा, उपमण्डलाधिकारी सोलन डॉ. पूनम बंसल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन राजकुमार चंदेल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश कंवर, वनमण्डलाधिकारी सोलन एच.के. गुप्ता, जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता संजीव सोनी, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता रवि कपूर, सेवानिवृत्त कर्नल संजय शांडिल, कांग्रेस पार्टी के शोभित बहल व संधीरा सीनू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

छात्रों को दिया मृदा संरक्षण का संदेश : विश्व मृदा दिवस पर केंद्रीय विद्यालय सलोह में विशेष समारोह आयोजित

ऊना, 5 दिसम्बर। विश्व मृदा दिवस के अवसर पर कृषि विभाग ऊना द्वारा आज पी.एम. श्री केंद्रीय विद्यालय सलोह में विद्यालय मृदा स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत नामांकित छात्रों के लिए विशेष जागरूकता समारोह आयोजित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त ने की सैनिक कल्याण बोर्ड की त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता : ब्रह्मपुर में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन के लिए 3 लाख रुपये की राशि की दी स्वीकृति

रोहित जसवाल। ऊना, 3 दिसंबर। उपायुक्त जतिन लाल की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला सैनिक कल्याण बोर्ड की त्रैमासिक बैठक उनके कार्यालय में आयोजित की गई। इस बैठक में भूतपूर्व सैनिक लीग ऊना और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बैंबू विलेज: घंडावल में बनेगा उत्तर भारत का पहला बैंबू विलेज, मंत्री वीरेंद्र कंवर ने किया शिलान्यास

ऊना, 8 जूनः ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज घंडावल में उत्तर भारत के पहले बैंबू विलेज का शिलान्यास किया, जिसका निर्माण लगभग 4 करोड़ रुपए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भरमौर में मतदान अधिकारियों के लिए चुनावी रिहर्सल प्रक्रिया  संपन्न : सहायक निर्वाचन अधिकारी कुलबीर सिंह राणा ने की अध्यक्षता

एएम नाथ। भरमौर :   सहायक रिटर्निंग अधिकारी व एसडीएम भरमौर कुलबीर सिंह  राणा की अध्यक्षता में आज मतदान अधिकारियों  के लिए चुनावी रिहर्सल का सत्र राजकीय महाविद्यालय भरमौर के सभागार में संपन्न हुआ।  उन्होंने...
Translate »
error: Content is protected !!