7 दिन तक बंधक बनाकर सौतेले भाई ने दरिंदगी की…मेरठ में नाबालिग बेटी का गंभीर आरोप : खुद 7 लोगों से कर चुकी निकाह

by

मेरठ :  सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां नाबालिग बेटी ने अपनी ही मां पर गंभीर आरोप लगाया है। आरोप भी ऐसे कि सुनने के बाद हर किसी के पैरों तले जमीन खिसक जाए। दरअसल, SSP ऑफिस पहुंची नाबालिग लड़की ने बताया कि मां 45 साल के सौतेले भाई से जबरन शादी कराना चाहती है। विरोझ करने पर उसने मुझे 3 दिन तक बंधक बनाकर रखा और मेरा रेप कराया। मंगलवार को मैं किसी तरह वहां से भागकर अपनी बहन के घर आई। इसके बाद यहां आकर पुलिस को आपबीती बताई।

सौतेले भाई ने बंधक बनाकर 3 दिन तक दरिंदगी की पूरा मामला बहसूमा क्षेत्र का है। यहां की रहने वाली पीड़िता के अनुसार वह 3 सगी बहनें हैं। मां ने छोटी बहन की शादी भी जबरन कराई। उसका पति दोगुनी उम्र का है।

बड़ी बहन उनसे दूर रहती है। अब मेरा निकाह हापुड़ के रहने वाले अपनी सौतन के बेटे से कराना चाहती है। वो आदमी ठीक नहीं है। मेरी उसकी उम्र में दोगुने से ज्यादा का अंतर है।

मैंने इसका विरोध किया, तो मुझे पीटा। कहती है कि तुझे उससे ही निकाह करना है। नहीं करेगी, तो जबरन कराऊंगी। इस बात पर उसने 2 अगस्त को मुझे कमरे में बंद कर दिया।

इसके बाद उस आदमी को बुलाकर मेरा रेप करवाया। वो लगातार 3 दिन तक मुझसे दरिंदगी करता रहा। उसके बाद मां बोली कि अब तो तू निकाह करेगी। मैं मंगलवार को किसी तरह पीछे साइड का दरवाजा खोलकर भागकर अपनी बहन के पास पहुंची।

उसे पूरी बात बताई। इसके बाद उसके साथ SSP ऑफिस पहुंची। मां अब तक 7 लोगों से कर चुकी है निकाह पीड़िता के अनुसार, मेरी मां अब तक 7 लोगों से निकाह कर चुकी है। उसने अपने पतियों की हत्या भी की है।

2006 में मेरे पिता को मार डाला था। जिसके लिए उसको उम्रकैद की सजा हुई। कुछ दिन पहले की हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद बाहर आई है। मां गलत कामों में लिप्त है। वो खुद गलत काम करती है, मुझ पर दबाव डालती है। एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मातृ शक्ति बीमा योजना के तहत 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता का प्रावधान : DC मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा  : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि मातृ शक्ति बीमा योजना के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2000-01 से आरम्भ की गई माँग पर आधारित योजना है जिसका मूल उद्देश्य निर्धनता की...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

कंडी नहर टूटी, पचास फुट का नहर में पड़ा कटाव, खेतों में पुहंचा पानी : बीडीपीओ, तहसीलदार, डीएसपी, कंडी नहर के दो एकसियन, तीन एसडीओ मौके पर पहुंचे

नहरं में पानी बंद कर दिया गया और पानी को रोकने के लिए 107 आरडी नंगलां के पास लगाया बांध गढ़शंकर । भारी बारिश के बाद गांव चक्क रौंता के निकट कंडी नहर टूट...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

13 लोगों के लिए काल बन गई चट्टान : चट्टानों के नीचे दबी टाटा सूमो, 13 की मौत

उदयपुर-किलाड़ मार्ग पर कड़ू नाला के पास दर्दनाक हादसा पांगी लौट रहे थे सभी यात्री, दो लोगों को सुरक्षित निकाला एएम नाथ। केलांग :  हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में शुक्रवार दोपहर प्रकृति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिम गौरव आई टी आई में भारत सरकार द्वारा दाखिला तिथि वढ़ाने से दाखिला लेने वालों की भीड़

ऊना : भारत सरकार व हिमाचल सरकार द्वारा संचलित क्रॉफट ट्रेनिंग स्कीम के अन्तर्गत हिम गौरव आई टी आई सन्तोषगढ़ में आई टी आई ट्रेडों में प्रवेश लेने की तिथि भारत सरकार ने 30...
Translate »
error: Content is protected !!