22 व 23 सितम्बर को चम्बा में आयोजित होगा “पर्पल फेस्ट”

by

एएम नाथ। चम्बा : दिव्यांगजनों को समर्पित “पर्पल फेस्ट” उत्सव का आयोजन 22 और 23 सितम्बर 2025 को चम्बा मुख्यालय के पुलिस ग्राउंड बार्गा में किया जाएगा। डॉ. राकेश कुमार अवस्थी, संयुक्त क्षेत्रीय केंद्र, सुंदरनगर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य दिव्यांगजनों की प्रतिभा, क्षमताओं और अधिकारों के प्रति समाज में समझ, स्वीकृति और समावेश को बढ़ावा देना है।
इस कार्यक्रम का आयोजन समेकित क्षेत्रीय कौशल विकास, पुनर्वास एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण केंद्र, सुंदरनगर (सी.आर.सी.) द्वारा किया जा रहा है। यह आयोजन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (डीपईपीडब्ल्यूडी) के निर्देशानुसार आयोजित किया जा रहा है।
पर्पल फेस्ट में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, दिव्यांगजन खेलकूद प्रतियोगिताएँ (जैसे व्हीलचेयर बास्केटबॉल, क्रिकेट और एथलेटिक्स), कार्यशालाएँ, सेमिनार और चर्चाएं आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा दिव्यांगजन अधिकारों के क्षेत्र में कार्य कर रहे संगठनों द्वारा लगाए गए इंटरैक्टिव स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
इस दो दिवसीय उत्सव में दिव्यांगजन, उनके देखभालकर्ता, गैर-सरकारी संगठन, शैक्षणिक संस्थान और आम जनता भाग ले सकते हैं। यह आयोजन एक समावेशी और संवेदनशील समाज की दिशा में एक अहम कदम है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विकास खंड मैहला व तीसा में खुलेंगी उचित मूल्य की दुकानें : आवेदन की अंतिम तिथि 31मई 2025

एएम नाथ। चम्बा :  जिला चंबा के विकासखंड मैहला व तीसा में उचित मूल्य की दुकानें आवंटित करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई 2025 है। यह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सिहुंता में बाप-बेटे ने तेजधार हथियार से व्यक्ति पर किया हमला, जान से मारने की दी धमकी

एएम नाथ। चंबा : सिहुंता थाना के तहत एक व्यक्ति पर तेजधार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले के दौरान व्यक्ति को सिर में गंभीर चोट आई है, जिसके चलते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू ने पूर्व विधायक भुट्टो पर जमकर साधा निशाना : भुट्टो उनके पास सिर्फ टेंडर के लिए फोन कराने के लिए आते थे – भुट्टो को वोट की चोट कर सबक सिखाने और जमानत जब्त कराने का जनता से मुख्यमंत्री ने किया आग्रह

एएम नाथ। कुटलैहड़, 04अप्रैल । मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लोकसभा चुनाव और विधानसभा की 6 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर गुआज हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के तहत ऊना जिला के विधानसभा हल्का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रिकॉर्ड समय में पूरा होगा पंडोगा-त्यूड़ी पुल – हमारे लिए हर क्षेत्र समान, समानता से सबका विकास तय बना रहे : विक्रमादित्य सिंह

रोहित भदसाली। ऊना, 25 अक्तूबर. लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा को लेकर ऊना जिले के अपने प्रवास के दूसरे दिन शुक्रवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र का दौरा...
Translate »
error: Content is protected !!