स्वां नदी में वैज्ञानिक एवं योजनाबद्ध खनन गतिविधियों की संभावनाओं पर चर्चा

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 12 नवम्बर. ऊना जिले में स्वां नदी में खनन गतिविधियों को वैज्ञानिक एवं योजनाबद्ध ढंग से पुनः आरंभ करने की संभावनाओं पर चर्चा के लिए बुधवार को उपायुक्त कार्यालय ऊना में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त ऊना महेन्द्र पाल गुर्जर ने की।
बैठक में स्वां नदी का वैज्ञानिक सर्वेक्षण करने, पर्यावरणीय दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने, पारदर्शी नीलामी प्रक्रिया अपनाने तथा स्थानीय प्रशासनिक व्यवस्थाओं के समन्वय से खनन गतिविधियों को संचालित करने की संभावनाओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि यह पहल प्रदेश सरकार के उस निर्णय के अनुरूप है, जिसके तहत स्वां नदी में रेत के अत्यधिक जमाव, बढ़ती अवैध खनन गतिविधियों पर नियंत्रण, नदी के उचित चैनलाइजेशन तथा पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने का प्रावधान है।
उन्होंने कहा कि खनन कार्यों को वैज्ञानिक पद्धति से संचालित किए जाने से न केवल नदी के प्राकृतिक प्रवाह का संतुलन बनाए रखने में सहायता मिलेगी, बल्कि अवैध खनन पर भी प्रभावी अंकुश लगाया जा सकेगा। इससे स्थानीय संसाधनों का सतत एवं संतुलित उपयोग सुनिश्चित होगा और सरकार के राजस्व में भी वृद्धि होगी।
अतिरिक्त उपायुक्त ने संबंधित विभागों को इस दिशा में ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।
बैठक में एसडीएम गगरेट सोमिल गौतम, एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल, जिला खनन अधिकारी नीरज कांत, खनन निरीक्षक पंकज कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रशांत किशोर बिहार में क्यों हुए बदहाल ? जन सुराज पार्टी का जादू ना चलने के 5 कारण

बिहार विधानसभा चुनाव में जन सुराज पार्टी का प्रदर्शन उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा है। शुरुआती रुझान बताते हैं कि पार्टी अपना खाता भी खोलती नहीं दिख रही है। कभी देश के सबसे प्रभावशाली...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री मोदी से मिलें, तब ही होगा अनशन खत्म’, किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने साधा बीजेपी पर निशाना

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल पिछले 46 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हैं, की तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही है। डल्लेवाल ने भारतीय जनता पार्टी की पंजाब यूनिट पर निशाना साधते हुए एक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बस-ट्रक और कार की खतरनाक भिड़ंत : 63 लोगों की मौत, चारों और पसरा मातम

कंपाला :  युगांडा में बुधवार एक भयावह सड़क दुर्घटना में कम से कम 63 लोगों की मौत हो गई। हादसा गुलू शहर की ओर जाने वाले हाईवे पर हुआ, जहां दो बसें और दो...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

उपचुनाव में भाजपा की जीत के बाद हिमाचल की राजनीति में भूचाल तय : सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने झूठ बोलने का रिकॉर्ड बनाया : जयराम ठाकुर

डेढ़ साल से सिर्फ़ आश्वासन दिये जा रही है सुक्खू सरकार, कब होंगे काम, जनसभा में मुख्यमंत्री के सामने ही लोग कह रहे हैं 1500 नहीं मिले एएम नाथ। हमीरपुर : विधानसभा उपचुनाव में...
Translate »
error: Content is protected !!