मतदान केन्द्रों की सूचियां 13 अगस्त तक जन साधारण के निरीक्षण के लिए उपलब्ध : मुकेश रेपसवाल

by

एएम नाथ। चम्बा : संसदीय एवं विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के परिसीमन आदेश-2008 के अन्तर्गत जिला चम्बा के पुर्नगठित पाँचो विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों 1-चुराह (अ०जा०), 2-भरमौर (अ०ज०जा०), 3-चम्बा 4-डलहौजी व 5-भटियात के लिए स्थापित मतदान केन्द्रों का भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार युक्तिकरण कार्य किया जा रहा है। यह जानकारी उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंबा ने आज यहां दी।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान केन्द्रों की सूचियों का प्रकाशन दिनाक 07 अगस्त 2025 जिला निर्वाचन अधिकारी (उपायुक्त) कार्यालय चम्बा, समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी जिला चम्बा, समस्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (तहसीलदार/ नायब तहसीलदार) जिला चम्बा, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, जिला चम्बा, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद चम्बा व डलहौजी एवं नगर पंचायत चुवाड़ी के कार्यालयों में किया जायेगा। इसके अतिरिक्त इन सूचियों का अवलोकन मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हिमाचल प्रदेश की वैबसाइट http://ceohimachal.hp.gov.in पर भी किया जा सकता है। मतदान केन्द्रों की सूचियां दिनांक 13 अगस्त, 2025 तक जनसाधारण द्वारा निःशुल्क निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेंगी।
यदि प्रारूप में प्रकाशित मतदान केन्द्रों की सूचियों में किसी प्रकार का परिवर्तन या कोई आपत्ति अथवा सुझाव हो तो सम्बन्धित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एडीएम/एसडीएम) चुराह / भरमौर / चम्बा / डलहौजी व भटियात के कार्यालय में 13 अगस्त 2025 तक प्रस्तुत किया जा सकता है। निर्धारित तिथि तक प्राप्त आपत्तियों व सुझावों का निपटारा 22 अगस्त 2025 को राजनैतिक दलों के साथ विचार विमर्श के लिए होने वाली बैठक में किया जायेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रभावितों को फौरी राहत देने की बजाय एफआईआर करवा रही है सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

अगर मुख्यमंत्री को लगता है एफआईआर समस्या का हल है तो हमारे खिलाफ भी करें एफआईआर करके आपदा प्रभावितों के मुद्दे को नहीं भटका सकती है सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दुनिया के सर्वाधिक...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चिट्टे के साथ पंजाब के 2 युवक बंगाणा में गिरफ्तार : बहड़ाला में बर्गर की दुकान से चरस बरामद

ऊना : जिले के बंगाणा में पुलिस ने शनिवार देर रात डुमखर क्षेत्र में नाकेबंदी और गश्त के दौरान दो युवकों को 7.86 ग्राम चिट्टे (हैरोइन) के साथ गिरफ्तार किया।       जानकारी के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जीवन रक्षक बने हिमाचल के मुख्यमंत्री सुक्खू : अपना हेलीकॉप्टर भेजकर 69 वर्षीय बुजुर्ग को किया एयरलिफ्ट

एएम नाथ। कांगड़ा :   हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के दायरे में आने वाले दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में एक बीमार महिला को रेस्क्यू कर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मिसाल पेश की। बड़ा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भाजपा का केजरीवाल पर जेल को 5-स्टार रिसॉर्ट में बदलने का आरोप : तिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन का भाजपा ने किया एक और वीडियो जारी कर लिखा केजरीवाल की लाट साहिक के ठाठ

दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के नेता हरीश खुराना की ओर से तिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन का रविवार को एक और वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर जारी किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है...
Translate »
error: Content is protected !!