जमानत के लिए पैसा चाहिए…. इसलिए कलाकारों से मांगी जा रही रंगदारी : लारेंस का भाई अनमोल अमेरिका में डिटेन

by

चंडीगढ़। गैंग्सटर लारेंस बिश्नोई का भाई अनमोल बिश्नोई अमेरिका में डिटेन है। उसकी जमानत के लिए बड़ी मात्रा में पैसा चाहिए। इसलिए पंजाबी कलाकारों से रंगदारी मांगी जा रही है और घर या दफ्तर के बाहर गोलियां चलवाकर डराया जा रहा है।

लारेंस गैंग का खौफ इन दिनों एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में लगातार बढ़ रहा है। पैसों की वसूली के लिए ही कनाडा के सरे शहर में कामेडियन कपिल शर्मा के कैप्स कैफे पर लगातार गोलियां चलाई जा रही हैं। कपिल के अलावा कनाडा में बसे पंजाबी कलाकारों को भी गोलियां चलाकर धमकाया जा रहा है।

हर बार गोलियां चलाने के बाद लारेंस गैंग की ओर से कहा गया है कि यह गोलियां इसलिए चलाई गई यह लोग सलमान खान के साथ काम कर रहे हैं, लेकिन असल में इन कलाकारों व गायकों से रंगदारी मांगी जा रही है।

पैसा इकट्ठा करने की जिम्मेदारी गुर्गे हरी को सौंपी

अमेरिकी जेल में बंद अनमोल मुंबई के एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या व अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित घर के बाहर गोलीबारी मामले में वांछित है। उसे अमेरिकी पुलिस ने पकड़ा था। अब पैसा इकट्ठा करने की जिम्मेदारी लारेंस ने अपने गुर्गे हरी बाक्सर को सौंपी है इसलिए वह सक्रिय हो गया है।

2022 से फरार है हरी बाक्सर

हरी बाक्सर का दस्तावेजी नाम हरीचंद्र उर्फ हरचंद हरी बाक्सर है। वह मूल रूप से राजस्थान के कोटपुतली जिले के बहरोड़ तहसील के छतरपुरा गांव का रहने वाला है। इस पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। बाक्सर 2022 से फरार है। पुलिस के पास उसके कनाडा में होने का इनपुट है।

लारेंस के भाई की जमानत के लिए हरी बाक्सर अलग-अलग राज्यों में अपने आडियो मैसेज भेज रहा है। राजस्थान में ऐसे कई आडियो मैसेज वायरल हुए हैं, जिसे लेकर राजस्थान पुलिस ने दूसरे राज्यों की पुलिस के साथ इनपुट भी साझा किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

टीचर सस्पेंड : जेबीटी ने 8 साल के छात्र को पीटा, बच्चे के कान का करवाना पड़ा ऑपरेशन

एएम नाथ । चंबा : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रोहड़ू के बाद अब चंबा में छात्र से मारपीट के आरोप में जेबीटी टीचर को शिक्षा विभाग ने सस्पेंड कर दिया है. सोशल मीडिया...
article-image
पंजाब

कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित था जीदा बलास्ट का आरोपी छात्र : NIA अब करेगी जांच

बठिंडा । बठिंडा के जीदा गांव में एक घर में दो माह पहले हुए दो विस्फोटों के मामले की जांच अब एनआईए करेंगी। हाल ही में देश के विभिन्न हिस्सों में पकड़े गए आतंकिय़ों...
article-image
पंजाब

सरकार ने दिए DNA टेस्ट के आदेश : कहीं चोरी के बच्चे तो नहीं मांग रहे भीख?

चंडीगढ़ : सड़कों पर भीख मांगने वाली महिलाओं की गोद में छोटे बच्चों को देखते हैं. मन में कई तरह के सवाल भी आते हैं क्यों कि इन दिनों बच्चों की तस्करी की वारदातें...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एसडीएम ने की मॉक एक्सरसाइज की तैयारियों की समीक्षा

एएम नाथ।  हमीरपुर 31 मई :   एसडीएम हमीरपुर संजीत सिंह ने शनिवार को उपमंडल स्तर के अधिकारियों के साथ बैठक करके 6 जून को प्रस्तावित मैगा मॉक एक्सरसाइज की तैयारियों की समीक्षा की। इस...
Translate »
error: Content is protected !!