जिला निर्वाचन अधिकारी ने शिमला नगर निगम के वार्डों की पुर्नसीमांकन प्रस्तावना की जारी

by

शिमला, 10 फरवरी : उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने शिमला नगर निगम के वार्डों की पुर्नसीमांकन की प्रस्तावना जारी करते हुए बताया कि नगर निगम शिमला के आम चुनाव की प्रक्रिया के अंतर्गत राज्य चुनाव आयोग से प्राप्त निर्देशानुसार शिमला नगर निगम के वार्डों के परिसीमन का प्रारूप तैयार कर लिया गया है।

उपायुक्त ने बताया कि शिमला नगर निगम में पूर्व में वार्डों की संख्या 34 थी, जिसे अब बढ़ाकर 41 कर दिया गया है। यह प्रस्तावना जनता के लिए उपायुक्त कार्यालय व नगर निगम कार्यालय में उपलब्ध है।

उन्होंने बताया कि इस प्रस्ताव पर शिमला की जनता के सुझाव व आपत्तियां 11 फरवरी, 2022 से 17 फरवरी, 2022 तक उपायुक्त कार्यालय में दर्ज की जा सकती है। वार्डों के परिसीमन का मसौदा प्रस्ताव उपायुक्त कार्यालय शिमला की अधिकारिक वेबसाईट http://hpshimla.nic.in पर उपलब्ध है।
.0.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने हिमाचल डांस चैम्पियनशिप के विजेताओं को किया पुरस्कृत

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज गेयटी थियेटर शिमला में लाइव टाइम्स टीवी द्वारा आयोजित हिमाचल डांस चैम्पियनशिप सीजन-3 के ग्रैंड फिनाले कार्यक्रम में शिरकत की। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा की सड़क परियोजनाओं को लेकर गडकरी से मिले विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

चुवाड़ी-चंबा सुरंग निर्माण का मुद्दा उठाया, द्रमण-चंबा-तीसा-साच-पांगी मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने की मांग चंबा में सड़क संपर्क मजबूत करने पर केंद्रीय मंत्री से चर्चा एएम नाथ। नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

5 किलोमीटर पैदल चलकर आपदा प्रभावितों से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम : आपदा प्रभावितों के पुनर्वास पर सरकार का विशेष फोक्स: अग्निहोत्री

हरिपुर के धंगड़ में भारी बारिश से हुए नुक्सान का जायजा लिया धर्मशाला, 27 अगस्त। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि आपदा प्रभावितों के पुनर्वास के लिए सरकार कारगर कदम उठाएगी इस के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमकेयर मामले में विजिलेंस की पूछताछ के बाद बोले भाजपा विधायक डॉ. जनक राज : राजनीतिक प्रतिशोध, सिटिंग जज से जांच कराने की मांग

विजिलेंस मुख्यालय में हिमकेयर क्लेम से जुड़े सवालों के दिए जवाब, अस्पताल से रिकॉर्ड का सत्यापन करें एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में हिमकेयर योजना में कथित गड़बड़ी को लेकर विजिलेंस जांच के...
Translate »
error: Content is protected !!