जम्मू-कश्मीर में बलिदान हुए पंजाब के दो जवानों का पैतृक गांवों में हुआ संस्कार

by

शहीद हरमिंद्र के सिर पर मां ने सजाया सेहरा, लांस नायक प्रीतपाल को श्रद्धांजलि देने उमड़ा गांव

चंडीगढ़, 10 अगस्त (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों के विरूद्ध चलाए गए ऑपरेशन में बलिदान हुए पंजाब के दो जवानों का रविवार को उनके पैतृक गांवों में सरकारी सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।

लांस नायक शहीद प्रीतपाल सिंह का शव रविवार की सुबह खन्ना के गांव मानूपुर लाया गया। जिला प्रशासन की तरफ से एसडीएम रजनीश अरोड़ा तथा एसपी तेजवीर हुंदल, समराला के विधायक जगतार सिंह दयालपुरा ने शहीद को श्रद्धांजलि देते हुए पत्नी मनप्रीत कौर, पिता हरबंस सिंह, व अन्य परिजनों को सांत्वना दी। प्रीतपाल की करीब छह माह पहले ही शादी हुई थी। शहीद का शव जब गांव में पहुंचा, तो हर आंख नम मिली। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शहीद प्रितपाल सिंह अमर रहे के नारे लगाए गए। भारी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी में लांस नायक प्रीतपाल सिंह का अंतिम संस्कार किया गया।

इसी दौरान फतेहगढ़ साहिब के मंडी गोबिंदगढ़ के गांव बदीनपुर में सेना के सिपाही हरमिंदर सिंह का पार्थिव शरीर रविवार दोपहर लाया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में गांव के लोग वहां मौजूद रहे। माता-पिता सहित पूरा परिवार सदमे में है। मां ने बेटे को सेहरा बांधा। सेना के जवानों ने बलिदानी हरमिंदर सिंह को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद गांव के श्मशान घाट में राजकीय व सैन्य सम्मान के साथ बलिदानी का अंतिम संस्कार किया गया। हरमिंदर सिंह परिवार का एकलौता सहारा था। हरमिंदर के घर पर उनके माता, पिता, छोटा भाई और एक बहन है जो मानसिक रूप अस्वस्थ है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चंबा में 7 की मौत, 9 लोग लापता : प्रशासन ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया

एएम नाथ । चंबा :  चंबा के भरमौर गांव में पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान मौसमी कहर बरपा है। यहां मणिमहेश यात्रा के दौरान सात लोगों की मौत हो गई है आठ लोग घायल...
article-image
पंजाब

एमए अर्थशास्त्र के दूसरे और चौथे सेमेस्टर का परिणाम शानदार रहा

होषियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ द्वारा घोषित परिणामों में श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज माहीलपुर में चल रहे एमए अर्थशास्त्र कोर्स के दूसरे और चौथे सेमेस्टर का परिणाम उत्कृष्ट रहा है।इस संबंध...
article-image
पंजाब

Student Waves Indian Flag and

Berlin/(Germany) Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Mar.28 : At an international graduation ceremony in Berlin, an Indian student drew attention with a display of national pride during the conferral of his MBA degree. Charanjit Singh, son of Subedar...
article-image
पंजाब

भगवंत सरकार की पोल खोलेंगे पंजाब के कर्मचारी-पेंशनर्स : मान सरकार के रवैये के खिलाफ 2 अक्तूूबर को अम्बाला शहर में रैली और झंडा मार्च का करेगा आयोजन

अम्बाला :   30 सितंबर:  पंजाब कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा भगवंत मान सरकार के रवैये के खिलाफ 2 अक्तूूबर को अम्बाला शहर में रैली और झंडा मार्च का आयोजन करेगा। इसमें पंजाब में लाई...
Translate »
error: Content is protected !!