समृद्ध हिमाचल-2045” के लिए आम जनता से सुझाव आमंत्रित : ऑनलाइन भागीदारी के माध्यम से बनाएं हिमाचल का उज्ज्वल भविष्य

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 12 अगस्त। उपायुक्त ऊना, जतिन लाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के सुनहरे भविष्य के निर्माण में आम नागरिक भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। सरकार द्वारा शुरू की गई “समृद्ध हिमाचल-2045” पहल के तहत राज्य के आर्थिक विकास, आत्मनिर्भरता और समग्र प्रगति के लिए 20 वर्षीय सुनियोजित रोडमैप तैयार किया जा रहा है, जिसके लिए नागरिकों से ऑनलाइन सुझाव आमंत्रित किए गए हैं।
इस पहल के अंतर्गत एक नागरिक सहभागिता प्रश्नावली शुरू की गई है, जो 26 अगस्त 2025 तक आम जनता के लिए खुली रहेगी। नागरिक इस प्रश्नावली को हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में भर सकते हैं।
उपायुक्त ने बताया कि कोई भी व्यक्ति https://himachal.nic.in/samridhhimachal लिंक के माध्यम से सीधे प्रश्नावली में भाग ले सकता है और अपने सुझाव दर्ज करवा सकता है। उन्होंने कहा कि आम जनता के विचार और सुझाव राज्य की नीतियों को अधिक प्रभावशाली और जनोपयोगी बनाने में मददगार सिद्ध होंगे। इसीलिए, सरकार ने प्रदेश के नागरिकों से आह्वान किया है कि वे इस प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लें।
जनित लाल ने बताया कि जनहित में चलाए जा रहे विस्तृत जन-जागरूकता अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करना है, ताकि कोई भी इस महत्वपूर्ण अवसर से वंचित न रह जाए। उपायुक्त ने सभी जिलावासियों से आग्रह किया कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रश्नावली भरकर अपनी राय अवश्य साझा करें और हिमाचल के समृद्ध भविष्य की नींव रखने में अपना अमूल्य योगदान दें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
Uncategorized , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हादसे के लिए जिला प्रशासन जिम्मेदार : उफनती खड़ में पीड़ितों को बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालने वाले युवाओं को सरकार को सम्मानित करना चाहिए – निमिषा मेहता

गढ़शंकर, 12 अगस्त : कल हुए जेजो हादसे का जायजा लेने पहुंची भाजपा नेता निमिषा मेहता ने इस भयानक सड़क हादसे के लिए जिला प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। निमिषा मेहता ने इलाके के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गन्ने के खेत में घास काट रहे किसान पर बाघ का हमला, पिता ने जान जोखिम में डालकर बचाई बेटे की जान

लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के बरबर क्षेत्र में शुक्रवार को गलरई भट्टे के समीप गन्ने के खेत में घास काट रहे एक किसान पर अचानक बाघ ने हमला कर दिया।...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने स्वतंत्रता दिवस पर धर्मशाला में किया ध्वजारोहण : युवाओं को रोजगार के नजरिये से 500 परमिट किए जाएंगे जारी: मुकेश

 हिमाचल को हरित राज्य बनाने को प्रयासरत सरकार :  जल मिशन का अधूरा कार्य 31 मार्च 2024 तक कर लिया जाएगा पूर्ण धर्मशाला, 15 अगस्त। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने धर्मशाला में उपायुक्त कार्यालय परिसर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीएम पद के लिए प्रवेश वर्मा की राह हुई आसान? इस दावेदार MLA के लिए भाजपा ने तय की अलग जिम्मेदारी

सीएम पद के दावेदार माने जा रहे सीनियर विधायक मोहन सिंह बिष्ट को स्पीकर बनाया जाएगा।  ऐसे में सीएम पद की रेस से एक दावेदार कम होने से प्रवेश वर्मा की राह आसान दिखने...
Translate »
error: Content is protected !!