30 साल पुरानी पुलिस चौकी खाली… मालिक की जीत… विरोध में उतर आए लोग

by

चंडीगढ़ : पंजाब के लुधियाना में जगह को लेकर चल रहा कोर्ट केस फैसला आखिरकार जमीन मालिक के हक में आया है। इस फैसले के बाद 30 साल पुरानी पुलिस चौकी को खाली करवाया गया है। लुधियाना के इंडस्ट्रियल एरिया इलाके में बनी पुलिस चौकी ढंढारी कलां को 30 साल बाद जगह खाली करनी पड़ी।

अदालत ने उक्त चौकी को खाली करने के आदेश जारी किए हैं। अदालत के आदेशों को मानते हुए पुलिस अधिकारियों के आदेश पर चौकी को खाली करना भी शुरू कर दिया गया है। वहीं इस फैसले के खिलाफ स्थानीय लोग विरोध में उतर आए हैं। क्योंकि लोग नहीं चाहते कि यहां से पुलिस चौकी हटाई जाए।

बता दें कि 30 साल से इस इलाके में पुलिस चौकी बनी हुई थी। इस इलाके में प्रवासी लोग ज्यादा रहते हैं। यहां कई बड़े औद्योगिक फैक्टरियां हैं। जगह मालिक दिनेश कुमार उक्त जगह का केस जीता और अदालत ने पुलिस को जगह खाली करने के आदेश दिए। इसके बाद पुलिस ने तीन कमरों को खाली कर चाबिया दिनेश कुमार को सौंप दी है। अब बाकी की जगह 18 अगस्त तक खाली करने के आदेश हैं। जिसे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही खाली कर दिया जाएगा।

थाना फोकल प्वाइंट के अधीन आने वाली चौकी ढंढारी कलां की करीब छह सौ गज जगह का विवाद चल रहा था। जमीन मालिक दिनेश कुमार ने अदालत में केस दायर किया था। 2015 से उक्त जगह को लेकर केस चल रहा था। बीते दिन उक्त जगह को अदालत ने खाली करने के आदेश जारी कर दिए। कोर्ट ने 18 अगस्त तक चौकी पूरी तरह खाली करने के निर्देश दिए हैं। कार्रवाई के दौरान कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे और विरोध जताया। उनका कहना था कि इलाके में पहले से ही चोरी, झपटमारी और अन्य अपराध ज्यादा होते हैं, चौकी हटने से अपराधियों के हौसले और बढ़ेंगे। पुलिस कर्मियों का कहना है कि चौकी हटने के बाद उनके पास कोई स्थायी ठिकाना नहीं रहेगा। फिलहाल टेबल-कुर्सियां समेत बाकी सामान बाहर निकाल लिया गया है। चौकी पूरी तरह खाली होने के बाद चाबियां कोर्ट में सौंपी जाएंगी।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय सुरक्षा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशों के पालन का लिया संकल्प : सीमावर्ती क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए भाजपा सीमा प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित

पुनीत महाजन l  जम्मू, परगवाल : जम्मू के परगवाल स्थित मुलखा चौक के पास भाजपा सीमा प्रकोष्ठ के सह-संयोजक चौधरी सुषपाल सिंह की अध्यक्षता में भाजपा सीमा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नरेंद्र मोदी की नई टीम आइए जानते हैं कैसी हो सकती : अमेठी से हारने वाली स्मृति ईरानी को दोबारा मोदी कैबिनेट में मिल सकती जगह

लोकसभा चुनाव में इस बार जनता जनार्दन ने जो फैसला दिया है। उससे सरकार भी बनेगी और मजबूत विपक्ष भी बनेगा। नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के नेतृत्व में केंद्र में लगातार तीसरी बार...
article-image
पंजाब

महिला की छीनी चेन : दो काबू

नवांशहर : बाजार जा रही महिला की दो मोटरसाइकिल सवार अज्ञात लुटेरे चेन छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी से लुटेरों की पहचान कर उन्हें काबू कर लिया। मामले संबंधी जानकारी देते हुए...
article-image
पंजाब

मास्टर कैडर 4161 भर्ती की वेटिंग लिस्ट जारी करने की मांग

गढ़शंकर, 17 जनवरी : मास्टर कैडर 4161 यूनियन शाखा गढ़शंकर की बैठक स्थानीय पुड्डा कॉलोनी पार्क में प्रांतीय नेता बलकार सिंह मघानिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक के बाद यूनियन नेता कुलदीप सिंह ने...
Translate »
error: Content is protected !!