मास्टर कैडर 4161 भर्ती की वेटिंग लिस्ट जारी करने की मांग

by
गढ़शंकर, 17 जनवरी : मास्टर कैडर 4161 यूनियन शाखा गढ़शंकर की बैठक स्थानीय पुड्डा कॉलोनी पार्क में प्रांतीय नेता बलकार सिंह मघानिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक के बाद यूनियन नेता कुलदीप सिंह ने कहा कि 2021 में विज्ञापित 4161 मास्टर कैडर भर्ती अभी भी पूरी होने का इंतजार कर रही है। विभिन्न विषयों के वेटिंग अभ्यर्थी काफी समय से अपनी सूची का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन शिक्षा विभाग से बार बार लारे मिल रहे हैं। बता दें कि शिक्षा विभाग द्वारा पंजाबी और हिंदी विषयों की वेटिंग लिस्ट जारी किए करीब एक महीना हो गया है। लेकिन अंग्रेजी, सामाजिक अध्ययन, गणित और विज्ञान की विषय सूची अभी तक जारी नहीं की गई है।
जिसके कारण इन विषयों के अभ्यर्थियों को भारी मानसिक परेशानी से गुजरना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि हर भर्ती को एक निश्चित समय के भीतर पूरा करने के लिए एक कैलेंडर बनाया जाना चाहिए। यूनियन नेता मनप्रीत कौर ने कहा कि शिक्षा मंत्री श्री हरजोत सिंह बैंस को इस मुद्दे पर ध्यान देना चाहिए और सूचियां जारी करनी चाहिए ताकि लंबे समय से लंबित भर्ती को निर्धारित समय के भीतर पूरा किया जा सके और स्कूलों में खाली पद भरे जा सकें। इस मौके पर सिमरजीत कौर, कुलविंदर कौर, चमकौर सिंह, कुलदीप सिंह, कुलदीप गागा, इकबाल सिंह, बग्गा सिंह आदि मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा पहलगाम के शहीदों का बदला ऑपरेशन सिन्दूर से लेकर उन्हें दिलाया न्याय : तीक्ष्ण सूद

किसान नेताओं को इस संकट की घड़ी में अपना अंदोलन स्थगित करने की अपील की : होशियारपुर /दलजीत अजनोहा :  पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रशांत किशोर की आक्रामक राजनीति: बिहार में किंग के तौर पर खुद को स्थापित करने की कोशिश

बिहार । जन सुराज अभियान के संस्थापक और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (पीके) आजकल बिहार की राजनीति में पूरी तरह आक्रामक नजर आ रहे हैं। लंबे समय तक सलाहकार और रणनीतिकार के रूप में...
article-image
पंजाब

13अप्रैल को लगने वाला 41वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर खालसा साजना दिवस को समर्पित होगा : अध्यक्ष जत्थेदार मनोहर सिंह

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : बैसाखी के पावन पर्व पर रविवार 13 अप्रैल को प्रातः 9 बजे से सायं 4 बजे तक एनजीओ पंजाब के मुख्य सेवादार सुखजीत सिंह मिन्हास एवं गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सभी...
article-image
पंजाब

ओल्ड स्केल, ओल्ड पेंशन और अलाउंस बहाली मोर्चा मुख्यमंत्री के जिले संगरूर में रैली के लिए गढ़शंकर से रवाना

जब तक टेट की शर्त रद्द नहीं होती, ओल्ड पेंशन, पंजाब स्केल, अलाउंस बहाल नहीं होते, तब तक संघर्ष जारी रहेगा – मुकेश, सुखदेव गढ़शंकर 15 फरवरी : ओल्ड स्केल, ओल्ड पेंशन, अलाउंस बहाली...
Translate »
error: Content is protected !!