19 व 20 फरवरी को प्रिंट मीडिया में कोई भी राजनीतिक विज्ञापन देने से पहले एम.सी.एम.सी से पूर्व मंजूरी लेना अनिवार्य: जिला चुनाव अधिकारी

by

इलेक्ट्रानिक मीडिया पर पोलिंग के 48 घंटे पहले नहीं टैलीकास्ट करवाया जा सकता है कोई राजनीतिक विज्ञापन
होशियारपुर, 15 फरवरी:
डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की हिदायत अनुसार मतदान वाले दिन व मतदान से एक दिन पहले कोई भी राजनीतिक विज्ञापन प्रिंट मीडिया में प्रकाशित करवाने से पहले जिला स्तरीय मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मानिटरिंग कमेटी(एम.सी.एम.सी) से पूर्व मंजूरी लेना अनिवार्य है और कमेटी की मंजूरी मिलने के बाद ही प्रिंट मीडिया में विज्ञापन प्रकाशित करवाया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि विधान सभा चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार/ राजनीतिक दल को 19 या 20 फरवरी को प्रिंट मीडिया में राजनीतिक विज्ञापन छपवाने से पहले जिला स्तरीय मीडिया सर्टिफिकेशन व मानिटरिंग कमेटी से पूर्व मंजूरी लेनी जरुरी है।
जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि प्री-सर्टिफिकेशन के लिए जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स की तीसरी मंजिल पर कमरा नंबर 312 में संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रानिक व सोशल मीडिया पर विज्ञापन देने के लिए उम्मीदवारों की ओर से जिला स्तरीय एम.सी.एम.सी से प्री-सर्टिफिकेशन प्राप्त किया जा रहा है परंतु इलेक्ट्रानिक मीडिया में पोलिंग के 48 घंटे पहले विज्ञापन टैलीकास्ट नहीं करवाया जा सकता है। पंजाब विधान सभा चुनाव-2022 संबंधी 20 फरवरी को हो रहे मतदान के कारण 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा व इलेक्ट्रानिक मीडिया में राजनीतिक दलों/उम्मीदवारों के प्रचार पर रोक होगी।
श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि मतदान से 48 घंटे पहले इलेक्ट्रानिक मीडिया के लिए प्री-सर्टिफिकेशन नहीं दिया जाएगा बल्कि प्रिंट मीडिया को ही 19 व 20 फरवरी को विज्ञापन प्रकाशित करवाने के लिए प्री-सर्टिफिकेशन लेना अनिवार्य है। उन्होंने प्रिंट मीडिया को भी अपील करते हुए कहा कि 19 व 20 फरवरी को उम्मीदवार/ राजनीतिक दलों की ओर से विज्ञापन प्रकाशित करवाने से पहले एम.सी.एम.सी की ओर से जारी प्री-सर्टिफिकेट जरुर चैक कर लिया जाए और बिना प्री-सर्टिफिकेशन से विज्ञापन प्रकाशित न किया जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पूर्व सांसद और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने तारीफ की : शनिवार को वह एलजी के साथ खड़े आए नजर

नई दिल्ली : बेशक दिल्ली में आप और कांग्रेस गठबंधन में लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं, लेकिन इससे पूर्व सांसद और वरिष्ठ कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित इससे खुश नहीं लगते। शुक्रवार को उन्होंने प्रधानमंत्री...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ बम ब्लास्ट: अजीत और विनय को मिले थे 70,000, रणदीप के जरिए गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने भेजी थी रकम

चंडीगढ़: सैक्टर 26 स्थित सेविले बार एंड लाऊंज और डि’ऑरा क्लब के बाहर हुए बम ब्लास्ट के आरोपी अजीत और विनय को इस वारदात के लिए केवल 70,000 रुपए मिले थे। गैंगस्टर गोल्डी बराड़...
article-image
पंजाब

फुटबाल की वर्तमान स्थिति व संभावनाओं’ पर ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट कमेटी की ओर से 9 मार्च को कराया जा रहा सेमिनार।

गढ़शंकर – ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट कमेटी गढ़शंकर द्वारा 9 मार्च को बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में ‘फुटबाल की वर्तमान स्थिति व संभावनाओं’ पर सेमिनार का आयोजन किया जा रहा...
Translate »
error: Content is protected !!