आम आदमी पार्टी को पंजाब में प्रतिबंधित करने की मांग करते हुए शिअद नेता चीमा ने कहा मनीष सिसोदिया के खिलाफ हो एक्शन

by

चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल ( शिअद ) के नेता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने गुरुवार को चुनाव आयोग  से मनीष सिसोदिया के भड़काऊ बयानों का संज्ञान लेने और भ्रष्टाचार के मामले में उनकी जमानत रद्द करने की मांग की।

उन्होंने यह भी मांग की कि आम आदमी पार्टी (आप) को पंजाब में चुनाव लड़ने से रोका जाए ताकि संवेदनशील सीमावर्ती राज्य को खतरनाक अतीत की पुनरावृत्ति से बचाया जा सके। चीमा ने पंजाब में कथित तौर पर ‘भाईचारे के बीच खून-खराबा’ भड़काने के लिए सिसोदिया के खिलाफ सख्त और त्वरित कानूनी कार्रवाई की भी मांग की।

चीमा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की पोल आखिरकार खुल गई है। उसका मुखौटा उतर गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि आप के “धोखे, झूठ, झूठे वादे और गंदी चालें जैसे- दंगे, हिंसा और पैसे का खेल जिनका उद्देश्य 2027 में पंजाब की सत्ता पर काबिज रहना था, अब उनके शीर्ष नेता सिसोदिया ने बेशर्मी और खुलेआम स्वीकार कर लिया है।

उन्होंने आगे आरोप लगाया कि 2014 में जब से आप पंजाब में आई है, तब से राज्य में बेअदबी की घटनाएं देखने को मिल रही हैं। चीमा ने पूछा कि 2016 के मलेरकोटला बेअदबी कांड में उनके अपने विधायक को दोषी ठहराए जाने के बाद, क्या अब भी किसी के मन में इस बात को लेकर कोई संदेह है कि इन घटनाओं के पीछे कौन था?

अकाली दल नेता ने आप पर पंजाबियों की धार्मिक भावनाओं का फायदा उठाकर और राजनीतिक लाभ के लिए सांप्रदायिक विभाजन को बढ़ावा देकर खतरनाक खेल खेलने का आरोप लगाया। चीमा ने आगे कहा कि यह सब अब खुलेआम स्वीकार कर लिया गया है। मैं पंजाबियों से आह्वान करता हूं कि वे पंजाब में, खासकर सिखों में, भाइयों को भाइयों के खिलाफ खड़ा करने के इस खतरनाक खेल को समझें, जिसका मकसद शिरोमणि अकाली दल को विभाजित और कमजोर करना है।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दोआबा साहित्य सभा गढ़शंकर द्वारा कवि दरबार करवाया गया

गढ़शंकर। दोआबा साहित्य सभा गढ़शंकर के अध्यक्ष पवन शर्मा भमियां की अध्यक्षता में मेजर सिंह मौजी लाइब्रेरी गढ़शंकर में मातृभाषा पंजाबी को समर्पित और भ्रूण हत्या के खिलाफ कवि सम्मेलन करवाया गया। जिसमें बड़ी...
article-image
पंजाब

विन्नी पूरी को पहले जन्म दिवस की शुभकामनाएं

गढ़शंकर : गांव हैबोवाल की विन्नी पूरी को उसके पहले जन्म दिवस की हार्दिक शुभकानाएं और सतलुज ब्यास टाइम्स की और से विन्नी पूरी के पिता दीपक पूरी व माता उमा पूरी को बधाई।...
पंजाब

110 नशीली गोलियों सहित औरत गिरफ्तार 

गढ़शंकर: गढ़शंकर पुलिस ने एक औरत को 110 नशे के रूप में प्रयोग की जाने वाली गोलियों के सहित  गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर इकबाल सिंह ने बताया की एसआई...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

अवैध खनन और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कड़े कदम : 2156 चालान, 1 करोड़ 54 लाख 64 हजार 670 रुपए जुर्माना, 563 मामले न्यायालय में पेश, 101 वाहन जब्त : डीजीपी संजय कुंडू

महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा को दी जा रही सर्वोच्च प्राथमिकता-डीजीपी संजय कुंडू ऊना, 26 मई – हिमाचल प्रदेश पुलिस प्रदेश में अवैध खनन तथा मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कड़े कदम उठा...
Translate »
error: Content is protected !!