विधायक जनक ने खुद उठा ली कुल्हाड़ी : भारी बारिश से सड़क पर गिरा पेड़, प्रशासन नहीं था पहुंचा

by

एएम नाथ । भरमौर :  भरमौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डा. जनक राज सड़क बंद होने के कारण फंस गए।  उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों व प्रशासन को सूचित किया, लेकिन तुरंत मौके पर कोई नहीं पहुंचा तो विधायक विधायक डॉ. जनक राज ने स्वयं कुल्हाड़ी उठाकर पेड़ पर गिरे पेड़ को काटना शुरू कर दिया।

विधायक डॉ. जनक राज ने राह में फंसे लोगों के सहयोग से पेड़ को काटकर हटाया और यातायात बहाल करवा दिया। विधायक के खुद कुल्हाड़ी उठाने पर लोगों का जोश भी हाई हो गया।  मणिमहेश यात्रा पर जा रहे बहुत से युवा आगे आए व पेड़ के बड़े भाग को खींचकर सड़क से हटा दिया। विधायक जनक चंबा से वाया जोत मार्ग होते हुए शिमला जा रहे थे। इस दौरान भूस्खलन व पेड़ गिरने से उनकी राह बाधित हो गई। चंबा जोत चुवाड़ी मार्ग पर जोत के पास शनिवार शाम करीब चार बजे की यह घटना है। भारी बारिश के कारण एक विशाल पेड़ जड़ों समेत उखड़कर सड़क पर आ गिरा व आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई। इससे मणिमहेश यात्रा पर जा रहे श्रद्धालु भी जाम में फंस गए।

विधायक डॉ. जनक राज ने कई बार विभागीय अधिकारियों से संपर्क करने के बाद भी जब कोई मौके पर नहीं पहुंचा तो विधायक डॉ. जनक राज ने पेड़ को काटने की पहल की और उसके बाद हाथ से हाथ जुड़ते गए व कुछ ही देर में सड़क को बहाल कर दिया। विधायक डा. जनक राज ने बताया कि उन्होंने पास के घर से कुल्हाड़ी मंगवाई और करीब पैंतालीस मिनट की मेहनत से पेड़ काटकर सड़क को यातायात के लिए बहाल कर दिया। इसके बाद यातायात सुचारू हो गया।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में ‘ईट राइट मेला’ के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री होंगे

रोहित राणा।  ऊना, 30 नवंबर। ऊना में पहली दिसंबर को होने जा रहे ‘ईट राइट मेला’ में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वे अपराह्न 10 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

1.52 लाख की छात्रवृत्तियां अल्पसंख्यक समुदायों के मेधावी विद्यार्थियों को दी गई : डीसी

ऊना: 29 सितंबर – अल्पसंख्यक विशेष वर्ग के उत्थान के लिए चलाई जा रही 15 सूत्रीय कार्यक्रम की जिला स्तरीय समिति की बैठक उपायुक्त ऊना राघव शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वर्ष का थीम “परिवार नियोजन का अपनाओ उपाय, लिखो तरक्की का नया अध्याय”: विश्व जनसंख्या दिवस पर आरएच ऊना में आयोजित हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम

ऊना, 11 जुलाई: क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के सभागार में आज विश्व जनसंख्या दिवस के उपलक्ष्य पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना डाॅ मंजू बहल...
हिमाचल प्रदेश

शिमला में आईटी मैनेजर, आईटी आपरेटर्स, पार्ट टाइम आफिस ट्रेनीस पदों को भरने के लिए 11 मार्च को एक कैम्पस इंटरव्यू का होगा आयोजन

शिमला, 07 मार्च : क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी शिमला अंशुल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मैसर्ज़ एजुकेयर इंडिया, 5-लक्कड़ बाजार शिमला हिमाचल प्रदेश में आईटी मैनेजर, आईटी आॅपरेटर्स, पार्ट टाइम आॅफिस ट्रेनीस पदों...
Translate »
error: Content is protected !!