सरपंच को लाल किले पर जाने से रोका : सुरक्षाकर्मियों ने कहा श्री साहिब पहनकर अंदर नहीं जा सकते

by

पटियाला। नाभा विधानसभा क्षेत्र के गांव कालसना के सरपंच को निमंत्रण पत्र होने के बावजूद लाल किले पर 15 अगस्त के कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति नहीं दिए जाने का मामला सामने आया है।

गांव कालसना के सरपंच गुरध्यान सिंह ने पत्रकारों से जानकारी साझा करते हुए बताया कि उन्हें गांव में पंचायत के अच्छे प्रदर्शन के लिए सम्मानित किए जाने हेतु केंद्रीय जल संसाधन विभाग की ओर से निमंत्रण मिला था।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग की ओर से 14 अगस्त को केंद्रीय जल संसाधन मंत्री की मौजूदगी में एक समारोह में शामिल होने का अवसर भी मिला था, जहां केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी में उन्हें सम्मानित भी किया गया।

उन्होंने बताया कि उन्हें 15 अगस्त को लाल किले पर आयोजित होने वाले समारोह में शामिल होने का निमंत्रण पत्र भी मिला था। वह लाल किले पर आयोजित होने वाले समारोह में शामिल होने के लिए सुबह 5 बजे लाल किले के गेट पर पहुंच गए थे, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें गेट पर ही रोक दिया। जब उन्होंने रोके जाने का कारण पूछा तो सुरक्षाकर्मियों ने कहा कि आप श्री साहिब पहनकर अंदर नहीं जा सकते।

सरपंच गुरध्यान सिंह ने बताया कि उन्होंने सुरक्षाकर्मियों से बात की कि यह हमारा धार्मिक चिन्ह हैं तो सुरक्षा गार्डों ने उन्हें कहा कि श्री साहिब को उतारकर यहीं रख दो और अंदर चले जाओ। सरपंच गुरध्यान सिंह ने कहा कि वह श्री साहिब को उतारकर अंदर नहीं जाएंगे।

गुरध्यान सिंह ने कहा कि जहां एक ओर देश की आजादी के लिए सिखों की कुर्बानियां हैं, वहीं दूसरी ओर यह बहुत दुख की बात है कि सिख देश के स्वतंत्रता समारोह में शामिल नहीं हो पाए।

गुरध्यान सिंह ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष और श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से इस मामले में उचित कदम उठाने की अपील की।

इस संबंध में जब शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य सतविंदर सिंह टोहड़ा से बात की तो उन्होंने कहा कि वह इस कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हैं और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं। उन्होंने एसजीपीसी अध्यक्ष से भी इस संबंध में उचित कदम उठाने की अपील की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ग्रीन बूथ पर पौधे देकर किया जाएगा मतदाताओं का सम्मान : पौधे लगाकर मनाएंगे लोकतंत्र का महापर्व: ADC राहुल चाबा

एडीसी व अन्य अधिकारियों  ने जिला प्रशासकीय काम्प्लेक्स में पौधे लगाकर  ग्रीन चुनाव का किया आह्वान होशियारपुर, 31 मई: जिले में मतदाताओं को ग्रीन चुनाव के लिए प्रोत्साहित करने के लिए जहां ग्रीन बूथ...
article-image
पंजाब

Sant Satwinder Heera Urges Punjab

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/April 12 : All India Adi Dharma Mission (Regd.) India National President Sant Satwinder Heera, during a special meeting in Chandigarh with the saint community under the Punjab government’s outline for programmes marking...
article-image
पंजाब

मैपमाईइंडिया के सहयोग से पंजाब भर में ट्रैफिक प्रबंधन को सुचारू बनाने के तैयारी

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट ‘सड़क सुरक्षा फोर्स'(एसएसएफ) की शुरुआत से पहले पंजाब पुलिस मैपमाईइंडिया की मैपलस एप लेने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस एप के माध्यम से...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पांच से सात शव बरामद : अभी तक अधिकारिक पूष्टि नहीं, एक को रेसक्यू कर लिया गया उसकी हालत खतरे से बाहर : जैजो दोआबा की खड्ड में इनोवा में स्वारों सहित पानी के तेज बहाव में वह गई

गढ़शंकर । जैजो दोआबा की खड्ड में हिमाचल प्रदेश के देहला से पंजाब के नवांशहर में इनोवा में शादी में जा रहे करीब गयारह स्वारों सहित पानी के तेज बहाव में वह गई और...
Translate »
error: Content is protected !!