संजीव अरोड़ा बने बिजली मंत्री : हरभजन ईटीओ से बिजली विभाग लिया वापस

by

मोहाली :  पंजाब मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल किया गया है। भगवंत मान सरकार ने मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ से बिजली विभाग वापस ले लिया है। उनकी जगह अब संजीव अरोड़ा को राज्य का नया बिजली मंत्री बनाया गया है।

बता दें कि संजीव अरोड़ा कुछ महीने पहले ही लुधियाना वेस्ट से चुनाव जीतकर विधायक बने थे और सरकार ने उन्हें पहले कैबिनेट में शामिल किया था, वहीं अब उन्हें पंजाब का बड़ा विभाग बिजली विभाग दिया गया है।

माना जा रहा है कि सरकार आने वाले दिनों में और भी बदलाव कर सकती है। संजीव अरोड़ा इससे पहले उद्योग, निवेश प्रोत्साहन, NRI मामलों का विभाग देख रहे थे। अब चारों अहम विभाग अरोड़ा देखेंगे। बता दें कि पिछले लंबे समय से बिजली के कटों को लेकर बेशक सरकार बड़े-बड़े दावे कर रही थी लेकिन अभी भी बिजली की समस्या का समाधान पूरे तरीके से नहीं हुआ है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

निलंबित डीआईजी भुल्लर के खिलाफ मामले में ईडी की ताबड़तोड़ छापेमारी : 11 परिसर को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत जांच में शामिल किया जा रहा

नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राज्य पुलिस के निलंबित उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) हरचरण सिंह भुल्लर और उनसे कथित तौर पर जुड़े संगठनों के खिलाफ धन शोधन जांच के तहत सोमवार को पंजाब में...
article-image
पंजाब

मोईला वाहिदपुर डाकघर बंद करने के विरोध में विभिन्न संगठनों ने दिया धरना

गढ़शंकर। गांव मोईला वाहिदपुर स्थित डाकघर को बंद अथवा किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने के प्रस्ताव के विरोध में क्षेत्रवासियों और विभिन्न राजनीतिक, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों ने रोष धरना दिया। धरने की अध्यक्षता...
article-image
पंजाब

दीवान ने लुधियाना (पश्चिम) में नागरिक सुविधाओं की बदहाल स्थिति पर जताई चिंता, नगर निगम कमिश्नर से तुरंत कार्रवाई की मांग

पूर्व जिला कांग्रेस प्रधान ने पुरानी सीवरेज लाइनों और टूटी सड़कों को लेकर दी चेतावनी लुधियाना, 3 मई: जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना शहरी के पूर्व प्रधान और पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व...
Translate »
error: Content is protected !!