एनवाईके और एनएसएस के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होगा तीसरा राष्ट्रीय युवा सांसद उत्सव: डाॅ लाल सिंह

by

ऊना, 17 फरवरी: नेहरू युवा केंद्र एवं राष्ट्रीय सेवा संगठन के संयुक्त तत्वाधान में तीसरा राष्ट्रीय युवा सांसद उत्सव आयोजित होगा। यह जानकारी एनवाईके उपनिदेशक डाॅ लाल सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम देश के 748 जिलों में आयोजित हो रहा है जिसमें 18 से 25 वर्ष की आयु वर्ग के युवा भाग लेंगे। प्रत्येक जिले के दो उत्कृष्ट प्रतिभावान युवाओं का चयन राज्य स्तर के लिए किया जाएगा। राज्य स्तर के विजेताओं को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान के लिए दो लाख, द्वितीय डेढ़ लाख तथा तृतीय स्तर के लिए पचास हजार रूपये के नकद ईनाम दिए जाएंगे।
डाॅ लाल सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र के माध्यम से दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों के युवा प्रतिभाओं को अवसर मिलेगा। इस कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र ऊना और राष्ट्रीय सेवा संगठन द्वारा पंजीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। सप्ताह के अंत मंे वर्चुअल मोड से कार्यक्रम का संचालन एनआईसी ऊना के सभागार में अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डाॅ अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता संपन्न होगा। जिसमें ऊना और बिलासपुर के युवा भाग लेंगे।
-0-

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जोगिंद्रा बैंक घोटाला आरटीआई से सच उजागर होने के डर से गुरमीत सिंह ने दबाए रिकॉर्ड

एएम नाथ। सोलन : जोगिंदर सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक, सोलन में सार्वजनिक धन से जुड़े कथित बहु-करोड़ रुपये के घोटालों को लेकर अब अत्यंत गंभीर और विस्फोटक आरोप सामने आए हैं। मुकेश कुमार शर्मा, अधिवक्ता,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मनोहर हत्याकांड : नाबालिग लड़कियों की जमानत याचिकाएं जिला किशोर न्याय बोर्ड ने की खारिज

एएम नाथ। चम्बा :   मनोहर हत्याकांड के आरोपियों में शामिल नाबालिग लड़कियों की जमानत याचिकाओं को जिला किशोर न्याय बोर्ड ने खारिज कर दिया है। नाबालिग आरोपियों ने जमानत के लिए अर्जियां किशोर न्याय...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिलाओं के साथ जो किया वो अनुष्ठान का हिस्सा : अशोक खरात का SIT के सामने अजीबोगरीब दावा

नासिक के भाेंदूबाबा अशोक खरात के काले साम्राज्य की परतें अब एक-एक कर खुलने लगी हैं। अंधविश्वास की आड़ में महिलाओं का यौन शोषण करने के आरोपी खरात को कोर्ट ने 29 मार्च तक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में तीन साल में बिना इंटरव्यू नियुक्त चतुर्थ श्रेणी कर्मियों के प्रमाणपत्रों की होगी जांच, निर्देश जारी

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल सरकार में पिछले तीन वर्षों के दौरान बिना लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के नियुक्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के प्रमाणपत्रों की जांच की जाएगी। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद...
Translate »
error: Content is protected !!