सेवा शिविरों में जुटे भाजपा नेताओं की गिरफ़्तारी पर श्री विजय सांपला ने पंजाब सरकार को घेरा*

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (भारत सरकार) के पूर्व अध्यक्ष श्री विजय सांपला ने आज जालंधर में एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पंजाब सरकार की कानून व्यवस्था पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया।

प्रेस वार्ता में श्री सांपला ने पंजाब सरकार पर राजनीतिक द्वेष के तहत भाजपा नेताओं को सेवा शिविरों के आयोजन के दौरान गिरफ़्तार करने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने इसे निंदनीय, अलोकतांत्रिक और संवैधानिक मूल्यों का उल्लंघन बताया।

उन्होंने कहा, “सेवा शिविर जनता की भलाई एवं केन्द्र सरकार कि नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए होते हैं — ऐसे कार्यों को अराजकता बताकर भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ़्तार करना स्पष्ट रूप से तानाशाही है। यह सरकार असल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए विपक्ष की आवाज़ दबा रही है।”

श्री सांपला ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता निःस्वार्थ भाव से समाजसेवा कर रहे हैं और उन्हें डराने-धमकाने का यह तरीका पंजाब की जनता भी स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यह दमनकारी रवैया बंद नहीं हुआ तो भाजपा पूरे राज्य में आंदोलन शुरू करेगी।

उन्होंने इस मुद्दे को केंद्र सरकार एवं राष्ट्रपति के समक्ष उठाने की बात भी कही और कहा कि लोकतांत्रिक एवं कानूनी लड़ाई हर स्तर पर लड़ी जाएगी।

प्रेस वार्ता में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं मीडिया प्रतिनिधि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

माहिलपुर में चोर दुारा तीन पुलिस की पकड़ से फरार होकर पुलिस की नाक तले गढ़़शंकर पहुंच कर सात दुकानों में चोरी की घटनाओं को दिए अंजाम ने पुलिस की कार्यशेली पर हुए खड़े स्वाल

डीएसपी का अजीव जवाब बारदात अगला कर गया, असीं ट्रेस कर लागें, असीं फड़ लागें गढ़शंकर ।  बारदात अगला कर गया, असीं ट्रेस कर लागें, असीं फड़ लागें गढ़शंकर, माहिलपुर व सतनौर में दस...
article-image
पंजाब , समाचार

पत्नी को खिलाया खाना, फिर साथ किया डांस : कर दिया फिर बड़ा कांड, पति समेत 6 ग्रिफ्तार

लुधियाना : पुलिस ने महिला की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए महिला के पति समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 1 आरोपी की गिरफ्तारी अभी बाकी है. पुलिस कमिश्नर ने इस संबंध...
article-image
पंजाब

Development Works in Chabbewal to

MP distributes cheques to panchayats, highlights government achievements to the public Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/June 27 ; To accelerate development works in the Chabbewal Assembly constituency, Member of Parliament Dr. Raj Kumar Chabbewal distributed...
article-image
पंजाब

एडवोकेट विनीश राय व एडवोकेट राहुल आदिया की नियुक्ति होशियारपुर वासियों के लिए गर्व की बातः डा. रमन घई

यूथसिटीजन कौंसिल ने एडवोकेट विनीश राय का किया सम्मान होशियारपुर । दलजीत अज्नोहा : यूथ सिटीजन कैंसिल पंजाब की तरफ से होशियारपुर के युवा एडवोकेट विनीश राय को डिप्टी एडवोकेट जनरल पंजाब बनने पर...
Translate »
error: Content is protected !!