तुम्हारा नंबर आ गया है… पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख को जान से मारने की धमकी : विदेशी नंबर आया मैसेज

by

चंडीगढ़ : पंजाब के लोकप्रिय सिंग मनकीरत औलख को जान से मारने की धमकी मिली है। विदेश नंबर से आए मैसेज में लिखा है कि तैयारी कर ले बेटे, तेरा टाइम आ गया है। मनकीरत औलख हरियाणा के रहने वाले हैं।

विदेशी नंबर से आए मैसेज में सिंगर और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। सिंगर की तरफ से पुलिस को सूचना देकर शिकायत दर्ज करवाई है। मनकीरत औलख हरियाणा के फतेहाबाद जिले के रहने वाले हैं। पंजाब में सिद्धू मूसे वाला की हत्या के बाद मनकीरत ने भी सुरक्षा की मांग की थी।

तुम्हारा नंबर आ गया है…
मनकीरत को धमकी इटली के नंबर से मिली है। इसमें कहा गया है कि अब तुम्हारा नंबर आ गया है। व्हाट्सऐप पर आए धमकी में कहा गया है कि हमें फर्क नहीं पड़ता कि तुम्हारी बीवी है या बच्चा है। हम तुम्हारा काम तमाम करेंगे। पंजाबी सिंगर मनकीरत को पहले भी जान से मारने की धमकी मिली थी। मनकीरत ने धमकी के बारे में पंजाब पुलिस को जानकारी दे दी है। इसके बाद पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी है। मैसेज में यह भी लिखा कि यह मत सोचो कि जिसने तुम्हें धमकी दी है। अगर तुम उसका मजाक बनाओगे तो उसे कैसा लगेगा। चलो बेटा, अब तुम्हारा क्या होगा?

पहले बंबीहा गैंग ने दी थी धमकी
पंजाब में सिद्धू मूसे वाला की हत्या के बाद मनकीरत ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की थी। तब उन्हें बंबीहा गैंग से धमकी मिली थी। 2022 में एक सोशल मीडिया पोस्ट में यह भी दावा किया गया था कि मूसे वाला की हत्या में मनकीरत का हाथ है। इसके बाद मार्च, 2023 में पंजाब पुलिस ने बंबीहा गैंग के चार सदस्यों को अरेस्ट किया था तब पुलिस ने यह कहा था कि ये सभी मनकीरत को मारने की साजिश रच रहे थे।

2013 में आया था पहला गाना
मनकीरत औलख एक प्रसिद्ध पंजाबी गायक है। इसके अलावा वह अभिनेता और संगीत निर्माता हैं। उनका जन्म 2 अक्टूबर को हरियाणा के फतेहाबाद में हुआ था। उन्होंने 2013 में दर्शन करके गाने से अपने गायन करियर की शुरुआत की, लेकिन 2014 में काका जी गाने से उन्हें पहचान मिली थी। मनकीरत के फैंस उन्हें मनी के नाम से जानते हैं। मनकीरत ने शुरुअती पढ़ाई अपने गांव में की है। इसके बाद की पढ़ाई चंडीगढ़ में पूरी की है। मनकीरत को सिंगिंग के अलावा कबड्‌डी खेलने क शौक है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

संसदीय प्रणाली लोकतांत्रिक व्यवस्था की आत्मा: एडीसी

ऊना, 19 फरवरी: आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आज ऊना स्थित एनआईसी में नेहरु युवा केन्द्र द्वारा ऊना व बिलासपुर दो जिलांे का वर्चुअल माध्यम से जिला स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आईजी, डीएसपी, पूर्व एसएचओ सहित आठ पुलिस मुलाजिमों को आजीवन कारावास : चंडीगढ़ की सीबीआई अदालत में चल रही थी सुनवाई

चंडीगढ़ :  सीबीआई की विशेष अदालत ने हिमाचल प्रदेश के आईजी जहूर एच जैदी समेत आठ पुलिसकर्मियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चंडीगढ़ स्थित सीबीआई अदालत में सुनवाई...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर का रेलवे फाटक तीन दिन रहेगा बंद 

गढ़शंकर, 25 फरवरी : चंडीगढ़-पठानकोट मुख्य मार्ग पर स्थित शहर गढ़शंकर का रेलवे फाटक जरूरी मुरम्मत के कारण 3 दिन के लिए पूर्ण रूप से बंद रहेगा। यह जानकारी रेलवे विभाग द्वारा सांझा की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सिहुंता से लाहडू सड़क पर व्यय होगी 58 करोड़ रुपए की धनराशि, विद्यार्थी जीवन में खेलों का विशेष महत्व- कुलदीप सिंह पठानिया

तीन दिवसीय खंड स्तरीय अंडर-12 खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत चंबा (चुवाड़ी), 28 सितंबर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में शिक्षा के साथ-साथ खेलों...
Translate »
error: Content is protected !!