रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में भारतीय वायुसेना द्वारा छात्रों के लिए विशेष सत्र

by

विद्यार्थियों को वायुसेना में अफसर बनने के लिए आवश्यक टिप्स दिए गए

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, होशियारपुर में छात्रों के लिए भारतीय वायुसेना का एक विशेष जानकारी सत्र आयोजित किया गया, जिसे “डायरेक्टरेट ऑफ इंडक्शन एंड सेलेक्शन इन होलिस्टिक अप्रोच” (DISHA) द्वारा संचालित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को वायुसेना में अधिकारी बनने की भर्ती प्रक्रिया, उपलब्ध अवसर और करियर मार्गदर्शन के बारे में जानकारी प्रदान करना था। इस कार्यक्रम का शुभारंभ यूनिवर्सिटी के एक्टिंग वाइस चांसलर डॉ. चंद्र मोहन ने आए हुए मेहमानों का स्वागत करके किया

विंग कमांडर अंशुमान समाजपति ने छात्रों को अधिकारियों की भूमिका, प्रशिक्षण प्रक्रिया और करियर विकास के अवसरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। स्क्वाड्रन लीडर चक्रवर्ती लखावत ने वायुसेना के विभिन्न विभागों और उनकी कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला। फ्लाइट लेफ्टिनेंट निखिल पाथर ने तकनीकी और प्रशासनिक क्षेत्रों में करियर के अवसरों पर चर्चा की, जबकि फ्लाइंग ऑफिसर हर्ष शर्मा ने शारीरिक और मानसिक तैयारी के महत्व पर जोर दिया।

सत्र में छात्रों को भर्ती प्रक्रिया, चयन मानदंड, परीक्षा, साक्षात्कार और मेडिकल टेस्ट की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को वायुसेना में करियर बनाने के लिए प्रेरित करना और उन्हें मार्गदर्शन प्रदान करना था।

इस अवसर पर एयरफोर्स के अधिकारियों ने बस प्रदर्शनी के माध्यम से विद्यार्थियों को एयरफोर्स के जहाजों और उनके तकनीकी विवरणों की विस्तृत जानकारी भी दी। अंत में यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर एडमिन कुलदीप राणा द्वारा सभी अधिकारीयों का धन्यवाद किया। इस मौके यूनिवर्सिटी विभागों के प्रभारियों और छात्रों के हिस्सा लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सेंट कबीर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चगरां की छात्रा कोमल कौर ने स्कूल में टॉप किया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : सेंट कबीर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चगरां की छात्रा कोमल कौर पुत्री नरिंदर कौर पत्नी हरजिंदर चीकू निवासी बोहन ने 596/650 अंक लेकर स्कूल में टॉप किया। इस अवसर पर स्कूल...
article-image
पंजाब

गैंगस्टर के वायरल जेल वीडियो का मामला : होशियारपुर जेल के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट जेल सहित 11 गिरफ्तार

होशियारपुर : पंजाब के होशियारपुर स्थित केंद्रीय जेल के भीतर से एक गैंगस्टर द्वारा बनाए गए कथित वायरल वीडियो से जुड़ी जांच के सिलसिले में जेल के अतिरिक्त अधीक्षक, एक वार्डर और 10 अन्य...
article-image
पंजाब

मैकडॉनल्ड्स के बाथरूम में संदिग्ध हालत में एक युवक का मिला शव

 जीरकपुर :   स्थित मैकडॉनल्ड्स के बाथरूम में संदिग्ध हालत में एक युवक का शव मिला। इसके बाद मैकडॉनल्ड्स के स्टाफ ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को दी। जैसे ही सूचना पुलिस कंट्रोल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पैलेट गन केस में अज्ञात आरोपियों पर FIR, BNS की धारा 118 और 125 में मामला दर्ज : 6 घंटे थाने के बाहर धरने पर बैठे राहुल गांधी

नई दिल्ली: दिल्ली में 20 जुलाई को हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान 19 वर्षीय साहिल लोचब के कथित पैलेट गन से घायल होने के मामले में शुक्रवार को नया मोड़ आ गया। लोकसभा में...
Translate »
error: Content is protected !!