*उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने माता श्री चिंतपूर्णी में नवाया शीश….बोले…250 करोड़ से होगा माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर के भव्य भवन के निर्माण और सौंदर्यीकरण का कार्य*

by
एएम नाथ/ रोहित जसवाल।  ऊना, 23 अगस्त. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज (शनिवार) को परिवारजनों सहित विश्वविख्यात माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में शीश नवाया और विधिवत रूप से हवन और पूजा-अर्चना करके प्रदेशवासियों के सुख,-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य एवम शांति की कामना की। इस दौरान उनके साथ उनकी बेटी डॉ. आस्था अग्निहोत्री और बहन भी मौजूद रहीं। इसके साथ ही श्री अग्निहोत्री ने माता चिंतपूर्णी से प्रदेश में खुशहाली, प्राकृतिक आपदाओं से रक्षा और जनसेवा के अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा से निभाने की शक्ति प्रदान करने का आशीर्वाद मांगा।
May be an image of 7 people, temple, wedding and text
इस मौके पर उपायुक्त जतिन लाल और मंदिर कमेटी ने उप मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
उप मुख्यमंत्री ने बताया कि 250 करोड़ रुपये से माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर के भव्य भवन के निर्माण और सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सुगम दर्शन प्रणाली लागू की गई है, जिससे भीड़ प्रबंधन बेहतर हुआ है और वृद्धजनों व दिव्यांगजनों को विशेष सुविधा मिल रही है। इसके साथ ही ऑनलाइन लंगर बुकिंग और ऑनलाइन दर्शन जैसी डिजिटल सेवाएं भी आरंभ की गई हैं।
May be an image of 9 people, temple and text
उन्होंने बताया कि प्रसाद योजना के तहत माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर के लिए 56.26 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिससे धार्मिक पर्यटन और आध्यात्मिक विरासत को सुदृढ़ किया जाएगा। परंपरागत पूजा-पद्धति की शुद्धता के लिए फरवरी 2025 में मंदिर न्यास के पुजारियों को बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से ऑनलाइन प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया है।
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और संवर्धन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों, पारंपरिक पूजा पद्धति में गुणवत्ता लाई जाए और मंदिरों को डिजिटल व व्यवस्थित रूप से विकसित किया जाए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शिवनिक एक्सीलेंस एकेडमी बसाल में भरें जाएंगे 2 पद, साक्षात्कार 28 को ऊना में

रोहित जसवाल।  ऊना, 25 जून। मैसर्ज शिवनिक एक्सीलेंस एकेडमी बसाल में पुरुष वर्ग के लिए टीचर-कम-काउंसलर और मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के दो पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए साक्षात्कार 28 जून को सुबह 10...
article-image
हिमाचल प्रदेश

70.26 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के बैजनाथ के लिए मुख्यमंत्री ने शिलान्यास व उद्घाटन किए

एएम नाथ। बैजनाथ : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिला के अपने शीतकालीन प्रवास के अंतिम दिन तथा पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह के बाद बैजनाथ के लिए 70.26 करोड़ रुपये की विकास...
article-image
पंजाब

350वें शहीदी दिवस पर सीएम भगवत मान और केजरीवाल ने पंजाब की तरक्की के लिए प्रार्थना की

श्री आनंदपुर साहिब : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को राज्य की तरक्की और पंजाबियों की खुशहाली के लिए प्रार्थना करने के लिए “संगत”...
article-image
पंजाब

सुंदर आश्रम में माता के नवरात्रों के उपलक्ष में हवन यज्ञ एवं लंगर का आयोजन : चेयरमैन खन्ना, अध्यक्ष गोपी चंद कपूर सहित अन्य सदस्यों ने यज्ञ में आहूतियां डालकर श्रद्धालुओं के अच्छे स्वास्थ्य और मंगलमयी यात्रा की कामना की

होशियारपुर 29 जुलाई :  लाला सुंदर दास कपूर चैरीटेबल सोसायटी फार डेफ एंड म्यूट द्वारा संचालित सुंदर आश्रम में माता के नवरात्री के उपलक्ष में यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व सांसद एवं...
Translate »
error: Content is protected !!