*गोरडा पंचायत में विधायक केवल सिंह पठानिया ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*

by
*‘एक पेड़ अपने नाम’ अभियान के तहत बच्चों व वरिष्ठ नागरिकों ने भी लगाए पौधे…कहा ….. पौधे लगाना और उनकी देखभाल करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी*
एएम नाथ। शाहपुर, 23 अगस्त।  एटीसी शाहपुर द्वारा भनाला में एक महत्वपूर्ण पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। उन्होंने शिव मंदिर गोरडा परिसर में आंवले का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि आज हम पौधारोपण करेंगे और उनकी देखभाल सुनिश्चित करेंगे, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा और स्वच्छ पर्यावरण मिलेगा। पहले समय में हर परिवार अपने नाम का पौधा लगाता था, हमें उस परंपरा को पुनः अपनाना चाहिए।
उन्होंने सभी से अपील की कि पौधे लगाने के साथ उनकी सुरक्षा और देखभाल भी सुनिश्चित करें।
कार्यक्रम में उन्होंने गोरडा स्थित तालाब के सौंदर्यकरण हेतु 11 लाख रुपए देने की घोषणा की तथा शिव मंदिर में शेड एवं पौड़ियां बनाने का प्राकलन तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि समुचित धनराशि उपलब्ध करवाई जा सके। इसके अलावा उन्होंने नाहलन एवं मछलान महिला मंडलों को 11,000-11,000 की नगद धनराशि भेंट की।
एटीसी शाहपुर द्वारा संचालित “एक पेड़ अपने नाम” तथा एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधे लगाए गए । इस दौरान 20 वरिष्ठ नागरिकों को बिल के पौधे वितरित किए गए।
विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे फील्ड में जाकर लोगों से मिलें और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें।
कार्यक्रम में शाहपुर तथा भनाला स्कूल के ईको क्लब के बच्चों ने बढ़ चढकर भाग लिया एवं पौधारोपण किया ।
पंचायत प्रधान सुनीता ने उपमुख्य सचेतक का पंचायत में आगमन पर आभार व्यक्त किया, जबकि उपप्रधान इकबाल मिनटा ने पंचायत में विकास कार्यों हेतु धनराशि उपलब्ध करवाने के लिए विधायक का धन्यवाद किया।
इस अवसर पर एसडीएम शाहपुर करतार चंद, वैज्ञानिक अधिकारी सुनंदा पठानिया, उपनिदेशक कृषि कुलदीप धीमान, अधिशासी अभियंता जलशक्ति अमित डोगरा, लोक निर्माण विभाग अंकज सूद, वैज्ञानिक अधिकारी रवि शर्मा, प्रधानाचार्य शाहपुर बलजीत, मुख्याध्यापक भनाला राकेश कटोच, सहायक अभियंता जलशक्ति रज्जाक मोहम्मद, लोक निर्माण विपुल,रेंज अधिकारी सुमित शर्मा, डीएम फॉरेस्ट नरेश, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय ओंकार राणा ,रामपाल राणा ,बीपीएम अंकिता शर्मा,रामपाल राणा, ओंकार राणा, प्रदीप बलौरिया , युवराज, प्रदीप,करतार ,नीलम, बिशनदास ,लता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सराज विधानसभा क्षेत्र में 30.32 करोड़ रुपये लागत की विकासात्मक परियोजनाओं का मुख्यमंत्री लोकार्पण और शिलान्यास किए

सराज : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज सराज विधानसभा क्षेत्र के बागाचनोगी के कुठेड़ में 4.50 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यामिक पाठशाला भवन और बागाचनोगी में 37 लाख रुपये...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

विद्यार्थी आत्मनिर्भर बनने के साथ आत्म-विकास पर भी दें ध्यान: राजेश धर्माणी कहा…..संचार कौशल, नेतृत्व क्षमता, सामूहिक चर्चा और सकारात्मक सोच को बनाएं जीवन का हिस्सा

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं के विद्यार्थियों से किया संवाद एएम नाथ।  घुमारवीं (बिलासपुर) 08 अगस्त : नगर व ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रतिभा सिंह का शिमला में जोरदार अभिनंदन : सोनिया गांधी का जताया आभार, नदारद रहे नेताओ के चलते शिमला की ठंडी फिजाओं में गर्मी

शिमला :   कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के अभिनंदन के लिए शिमला के चौड़ा मैदान में रैली कर से कांग्रेस ने  शक्तिप्रदर्शन के साथ साथ एकजुटता का संदेश दिया। लेकिन कुछ वरिष्ठ ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना को प्रदेश का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र बनाने का लक्ष्य – हर्षवर्धन चैहान

ऊना में हर्षोउल्लास से मनाया गया जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चैहान ने किया ध्वज़ारोहण ऊना, 15 अप्रैल: जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चैहान की अध्यक्षता में राजकीय...
Translate »
error: Content is protected !!