राज्यपाल ने सिपुर में पौधरोपण अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का किया आह्वान

by

एएम नाथ। शिमला : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज शिमला जिला के मशोबरा ब्लॉक के सिपुर में हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस सोसायटी और वन विभाग के संयुक्त तत्वाधान से आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर, राज्यपाल ने पर्यावरण संरक्षण का एक सशक्त संदेश देते हुए देवदार का पौधा रोपित किया।
इस अवसर पर, राज्यपाल ने कहा कि देवभूमि हिमाचल प्रदेश अपनी हरी-भरी घाटियों, बर्फ से ढकी चोटियों और नदियों के लिए विश्व प्रसिद्ध है। उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में, राज्य ने भूस्खलन, अचानक बाढ़ और बादल फटने जैसी गंभीर प्राकृतिक आपदाओं का सामना किया है। उन्होंने कहा कि धरती पर घटित होने वाली प्राकृतिक आपदाएं हमें प्रकृति के साथ संतुलन बनाए रखने की तत्काल आवश्यकता की याद दिलाती हैं। वनों का अनियंत्रित कटान, जल संसाधनों का प्रदूषण और अनियोजित विकास के कारण पृथ्वी का संतुलन बिगड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिगत पौधरोपण हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। यह एक जीवन रक्षक पहल है। उन्होंने कहा कि पौधरोपण के माध्यम से हम मिट्टी और जल का संरक्षण सुनिश्चित करते हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित भविष्य का निर्माण करते हैं।
इस अवसर पर राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मशोबरा के विद्यार्थियों द्वारा प्रधानाचार्या अनीता गुप्ता के मार्गदर्शन में लगभग 120 पौधे लगाए गए। वन अधिकारियों, रेडक्रॉस सदस्यों और स्थानीय लोगों ने भी पौधरोपण अभियान में भाग लिया।
इससे पहले, राज्यपाल ने सिपुर स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की।
राज्यपाल के सचिव सी.पी. वर्मा और मुख्य अरण्यपाल के. थिरुमल ने राज्यपाल का स्वागत किया।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त प्रियांशु, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतन नेगी, जिला अधिकारी, रेडक्रॉस सदस्य और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

छोटी काशी में माता चिंतपूर्णी जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा प्रति शहर वासियों में उत्साहः मंत्री जिम्पा

श्री शिव मंदिर बंसी नगर व रेलवे स्टाफ द्वारा लगाए लंगर में मंत्री जिम्पा ने की सेवा होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : माता चिंतपूर्णी जी के दर्शनों को जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा हित रेलवे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कमरे में मृत मिले पिता-पुत्र, दम घुटने से मौत की आशंका : सोए थे अंगीठी और हीटर जलाकर

रोहित जसवाल। ऊना : गांव जलग्रां में पिता-पुत्र की शनिवार रात को दम घुटने से मौत हो गई। बताया जा रहा कि पिता-पुत्र रात के समय कमरे में अंगीठी और हीटर जलाकर सोए थे।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

साफ-सफाई के साथ कूड़े-कचरे की उचित निस्तारण व्यवस्था सुनिश्चित बनाए नगर परिषद– DC अपूर्व देवगन

कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद चंबा को आवश्यक कदम उठाने के जारी किए निर्देश चंबा, 12 दिसंबर  :  उपायुक्त अपूर्व देवगन ने नगर परिषद चंबा के तहत प्रभावी साफ-सफाई व्यवस्था और कूड़े-कचरे की उचित निस्तारण...
हिमाचल प्रदेश

पंजाब का अंतरराज्यीय तस्कर नूरपुर में गिरफ्तार : 15.43 ग्राम चिट्टा जब्त

एएम नाथ : धर्मशाला, 18 जुलाई । नशे के सौदागरों के खिलाफ ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ की नीति पर काम करते हुए पुलिस जिला नूरपुर की सीआईए टीम को एक और महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है।...
Translate »
error: Content is protected !!