कांगड़ा में चक्की नदी पर बना पुराना पुल टूटा : पठानकोट-हिमाचल का कनेक्शन टूटा

by

एएम नाथ । कांगड़ा : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में भारी बारिश के कारण चक्की नदी पर बना पठानकोट से हिमाचल को जोड़ने वाला पुराना पुल आंशिक रूप से ढह गया है. नदी में आए सैलाब के चलते पुल का बड़ा हिस्सा बह गया, जिससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी बुरी तरह से प्रभावित हुई है ।

पुल पर पहले से ही वाहनों की आवाजाही बंद थी और अब प्रशासन ने पैदल आवाजाही पर भी रोक लगा दी है।

बारिश के कारण स्थिति और बिगड़ गई :  यह घटना कांगड़ा जिले के एक महत्वपूर्ण मार्ग पर हुई, जहां चक्की नदी पर बना पुराना पुल लंबे समय से वाहनों की आवाजाही के लिए बंद था. हाल के दिनों में हुई भारी बारिश और नदी में आए सैलाब ने पुल की नींव को कमजोर कर दिया, जिससे इसका बड़ा हिस्सा अचानक ढह गया. स्थानीय लोगों के मुताबिक, पुल का एक हिस्सा पहले से ही क्षतिग्रस्त था, लेकिन बारिश के कारण स्थिति और बिगड़ गई. नदी में आए सैलाब ने पुल के बीच वाले हिस्से को पूरी तरह से बहा दिया, जबकि बाकी हिस्सा भी अब सुरक्षित नहीं रहा।

पुल की मरम्मत का काम शुरू :  बता दें कि इस हादसे के बाद प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पुल पर पैदल आवाजाही पर भी रोक लगा दी, क्योंकि बचे हुए हिस्से के भी गिरने का खतरा बना हुआ है. जिला प्रशासन और पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने लोगों को पुल के पास जाने से मना किया और दूसरे रास्तों का इस्तेमाल करने का सुझाव दिया. स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि पुल की मरम्मत या पुनर्निर्माण के लिए जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा, लेकिन फिलहाल क्षेत्र की कनेक्टिविटी को बनाए रखने के लिए अन्य रास्तों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

शिमला पुलिस की बड़ी सफलता….गंगानगर से सकुशल मिले दो लापता नाबालिग बच्चे

पंजाब-राजस्थान तक चला तलाश अभियान, तकनीकी विश्लेषण से बच्चों का लगा सुराग एएम नाथ। शिमला : शिमला पुलिस ने गुमशुदा दो नाबालिग बच्चों को राजस्थान के गंगानगर से सकुशल बरामद कर एक महत्वपूर्ण सफलता...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सैलरी 2 लाख से ज्यादा : IGNOU की तरफ फैक्ल्टी के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी

नई दिल्ली : इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी की तरफ से फैक्ल्टी के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। बता दें कि इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी...
article-image
पंजाब

नकल करते पकड़ा गया हेड कॉन्स्टेबल- बठिंडा में पंजाब पुलिस अकादमी में चल रहे पेपर में : विभागीय कार्रवाई के आदेश

बठिंडा :  पंजाब पुलिस के कर्मचारी रिश्वत को लेकर एवं अन्य कारणों करके चर्चा में रहते थे, लेकिन अब पेपर में नकल करते हुए भी चर्चा में आ गए है। ऐसा ही एक मामला...
article-image
पंजाब , हरियाणा

बीजेपी की बी-टीम है कांग्रेस . आप ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में लगाया धांधली का आरोप, बताया ‘साजिश

चंडीगढ़ :  आम आदमी पार्टी ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाया है। आम आदमी पार्टी, चंडीगढ़ के इंचार्ज जरनैल सिंह एवं अध्यक्ष सनी सिंह अहलूवालिया ने एक...
Translate »
error: Content is protected !!