खलियों डू (आधुनिक मार्शल आर्ट्स) के अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को युवा खेल भलाई बोर्ड के अध्यक्ष राजीव वालिया ने किया सम्मानित

by

बशीर अहमद, सुभाष मोहिते, मोहम्मद रफी, यादविंदर, नरपिंदर सिंह, डॉ सेल्वम,विकास कंबोज संतोष कुमार सिंह अंतर्राष्ट्रीय खलियों डू रैफरी बने

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : भारत में मेक इन इंडिया पर आधारित आधुनिक मार्शल आर्ट्स खलियों डू के जन्मदाता विश्व विजेता दलीप सिंह राणा (द ग्रेट खली) प्रधान खलियों डू इंटरनेशनल के सहयोग से जालंधर में एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय खलियों डू रैफरी सेमिनार का आयोजन डॉ प्रदीप कुमार सिंह प्रधान व तकनीकी निदेशक खलियों डू इंडिया की देखरेख में आयोजित किया गया।
इस एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय ऑनलाइन व ऑफलाइन सेमिनार में अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा,दुबई व भारत से महाराष्ट्र, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, असम, दिल्ली, मध्य प्रदेश अंडमान निकोबार,समेत मेजबान पंजाब से भिन्न भिन्न मार्शल आर्ट्स के लगभग 50 वरिष्ठ प्रशिक्षकों ने भाग लिया।
सेमिनार में दलीप सिंह राणा द ग्रेट खली व तकनीकी अधिकारी डॉ प्रदीप कुमार सिंह ने खलियों डू आधुनिक मार्शल आर्ट्स खेल से संबंधित फिटनेस इवेंट, प्वाइंट फ़ाइट लाइट कांटैक्ट इवेंट व खली रा रिंग फाइट इवेंट के खेल नियमों व उसकी प्रतियोगिताओं को संचालन के लिए आवश्यक तकनीक के बारे में अवगत करवाया जबकि तकनीकी सचिव यादविंदर व नरपिंदर सिंह ने प्रदर्शन के माध्यम से सिखलाई दी। सेमिनार में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले तकनीकी अधिकारीयों को एसोसिएशन के संरक्षक नरेंद्र पाल सिंह, राजीव वालिया (अध्यक्ष युवा खेल भलाई बोर्ड),महासचिव सचिन पाठक समेत बशीर अहमद, सुभाष मोहिते, मोहम्मद रफी शेख, सुनील कंबोज , रोज़ी बलविंदर कौर , बंदना सिंह ने मैडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और शुभकामनाएं दी। इस मौके पर युवा खेल भलाई बोर्ड के अध्यक्ष राजीव वालिया ने कहा कि इस सैमीनार में चयनित वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी आगामी आने वाली राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय खलियों डू प्रतियोगिताओं में अपनी सेवाएं देंगे और खलियों डू को पूरे विश्व में पहुंचाने में अपना पूरा सहयोग देंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शूटर ने डिप्टी सीएम अग्निहोत्री और एमएलए कालिया से अब मांगी माफी, कहा- गलती से…मेरी गलती के लिए मेरे को माफ कर दिया जाए

एएम नाथ/ रोहित जसवाल । ऊना : डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री और गगरेट के एमएलए राकेश कालिया को जान से मारने की धमकी देने वाला शार्प शूटर ने अब सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल...
article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने होशियारपुर में लहराया तिंरगा : कैबिनेट मंत्री ने जरुरतमंदों को 20 सिलाई मशीने, 5 ट्राई साइकिल व 5 व्हीलचेयर्ज सौंपे

जिला स्तरीय समारोह में हिस्सा लेने वाले स्कूलों को 16 अगस्त की छुट्टी की घोषणा होशियारपुर : 15 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर आज पुलिस लाईन ग्राउंड होशियारपुर में करवाए गए जिला...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बिना बताए 9 महीने में 6 बार राहुल गांधी गए विदेश : CRPF ने लिखा पत्र

नई दिल्ली : देश के बड़े नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की सिक्योरिटी को लेकर सनसनीखेज खबर सामने आई है। सीआरपीएफ के वीवीआईपी सिक्योरिटी प्रमुख सुनील जून ने को कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

28 लाख रुपये के बड़े वेतन वाली नौकरी छोड़ दी थी : IAS अधिकारी आयुष गोयल ने, यूपीएससी की तैयारी करने के लिए

दिल्ली : यूपीएससी की तैयारी करने के लिए दिन रात एक करने पड़ते हैं, तब जाकर एक उम्मीदवार इस परीक्षा का क्लियर कर पाते हैं। वहीं कई बार इस परीक्षा में शामिल होने के...
Translate »
error: Content is protected !!