दिल्ली के बाद ‘पंजाब में AAP से सीधे मुकाबले की तैयारी में BJP : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह की दो टूक- अकाली से नहीं होगा कोई गठबंधन, अकेले बनाएंगे सरकार

by
दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद भारतीय जनता पार्टी की नजर अब बॉर्डर स्टेट पंजाब पर है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी को करारी शिकस्त देने के बाद बीजेपी ने पंजाब फतह की तैयारी शुरू कर दी है। पंजाब में साल 2027 में विधानसभा के चुनाव होने हैं, लेकिन उसकी विसात अभी से बिछना शुरू हो गई है।
पंजाब में बीजेपी और अकाली के गठबंधन को लेकर जब बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पंजाब में अकाली दल के साथ भाजपा के किसी भी समझौते (गठबंधन) पर स्थायी रोक लग गई है। ऐसी किसी संभावना पर विचार-विमर्श नहीं किया जाएगा। हम पूरी ताकत से काम कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि भाजपा पंजाब में अपने दम पर सरकार बनाए। शिरोमणि अकाली दल के साथ किसी भी तरह के गठबंधन की कोई संभावना नहीं है।
AAP से सीधे मुकाबले की तैयारी में BJP
पंजाब में भारतीय जनता पार्टी सीधे आम आदमी पार्टी से मुकाबले की तैयारी कर रही है। साल 2022 में AAP ने प्रचंड बहुमत के साथ जीत हालिस की थी और कांग्रेस के बड़े-बड़े दिग्गजों को हराया था। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी सहित उनकी कैबिनेट के कई मंत्री चुनाव हार गए थे। फिलहाल दिल्ली में आम आदमी पार्टी की हार के बाद से आप कार्यकर्ताओं और नेताओं के लिए चिंता जरूर बढ़ गई है। एक तरफ भाजपा ने 2027 के चुनाव के लिए कमर कस ली है तो दूसरी ओर कांग्रेस आए दिन आप विधायकों और सांसदों के संपर्क में होने का दावा कर आम आदमी पार्टी की मुसीबतें बढ़ा देती हैं।
आसान नहीं है 2027 की जंग
अब सवाल ये है कि जब एक तरफ भाजपा राज्य में अकेले चुनाव की तैयारी कर रही है, आम आदमी पार्टी पहले ही सत्ता में है, कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल के लिए भी राह आसान नहीं होगी। सत्ताधारी आप के लिए 2027 का चुनाव 2022 की तरह आसान नहीं होने वाला है। उन्हें जनता से किए गए वादों को पूरा करने की चुनौती से साथ वापसी उसी जनता के बीच जाना है, जिन वादों को लेकर विपक्ष लगातार दिल्ली से लेकर पंजाब तक आम आदमी पार्टी को घेर रहा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आम आदमी पार्टी ने पंजाब को किया बर्बाद, बचाने के लिए दिल्लीवालों को बाहर करें’, सुखबीर सिंह बादल…. केजरीवाल को खुली बहस की चुनौती

बठिंडा: शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल को पंजाब में 10 से ज्यादा पेपर लीक और भर्ती घोटालों पर खुली...
article-image
पंजाब

या तो दाल में कुछ काला है, या सारी दाल ही काली : कुंवर विजय प्रताप

कोटकपूरा गोलीकांड को लेकर कुंवर विजय प्रताप का सुखबीर बादल पर तीखा हमला चंडीगढ़ : 30 सितम्बर बीते दिन पंजाब विधानसभा सेशन में आम आदमी पार्टी के विधायक तथा पूर्व ए.जी. कुंवर विजय प्रताप...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एंट्री टैक्स पर कैबिनेट मीटिंग में होगा पुनर्विचार …पेट्रोल-डीजल पर नहीं लगेगा सेस : सीएम सुक्खू ने विधानसभा में दिया बड़ा बयान

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बुधवार (25 मार्च) को वाहनों पर लगने वाले एंट्री टैक्स  और पेट्रोल-डीजल पर प्रस्तावित सेस  का मुद्दा जमकर गरमाया प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष के तीखे...
article-image
पंजाब

पंजाब पुलिस और बीएसएफ का ज्वाइंट ऑपरेशन…..आधा किलो आइस ड्रग और ड्रोन बरामद

अमृतसर। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब सीमा पर तलाशी मुहिम के दौरान आइस ड्रग का पैकेट और एक ड्रोन बरामद किया। यह कार्रवाई बीएसएफ और पंजाब पुलिस के संयुक्त प्रयासों से की गई।...
Translate »
error: Content is protected !!