जॉइंट एक्शन कमेटी ने मोहाली के उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा : फेज़ 8बी में प्रस्तावित कचरा प्रसंस्करण केंद्र का कड़ा विरोध जताया

by

मोहाली । जॉइंट एक्शन कमेटी के प्रतिनिधियों ने जॉइंट एक्शन कमेटी के चेयरमैन बलदेव सिंह की अगुआई में आज मोहाली के डीसी कोमल मित्तल को एक ज्ञापन सौंपकर मोहाली के फेज़ 8बी में प्रस्तावित कचरा प्रसंस्करण केंद्र का कड़ा विरोध जताया। जॉइंट एक्शन कमेटी के प्रतिनिधियों का कहना है कि यह स्थान रिहायशी इलाकों, व्यावसायिक इलाकों और शैक्षणिक संस्थानों के बेहद करीब है। इसके आसपास ऐतिहासिक फ़तेह बुर्ज, धार्मिक स्थल चपरचिरी गुरुद्वारा, डीपीएस स्कूल समेत कई कॉलोनियाँ और सेक्टर हैं। ऐसे संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाके में कचरा प्रसंस्करण केंद्र बनने से हज़ारों निवासियों को गंभीर स्वास्थ्य, प्रदूषण और पर्यावरणीय समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

जॉइंट एक्शन कमेटी ने ज्ञापन में प्रशासन से मांग की कि इस प्रस्ताव को तुरंत खारिज किया जाए और अगर प्रसंस्करण केंद्र बनाया जाना है, तो उसे पर्यावरणीय मानकों के अनुसार रिहायशी और संवेदनशील इलाकों से दूर किसी स्थान पर स्थापित किया जाए। उन्होनों ने यह भी स्पष्ट किया कि अगर प्रशासन निवासियों की इस जायज़ मांग पर उचित कार्रवाई नहीं करता है, तो जॉइंट एक्शन कमेटी और स्थानीय निवासी सड़कों पर उतरकर व्यापक जन आंदोलन शुरू करने को मजबूर होंगे।

डॉ. सुखवीर सिंह , विक्रम लूद बनिता भुन्दल ,कर्म चंद , नेम चंद्रा विशवकर्मा , प्रमोद बब्बल , प्रेम चंद गाद ,राजिंदर सिंह सेलदार , रणदीप कौर , हरजीत कौर , लीगल एडवाइजर जेसी महे, अमनदीप स्लॉच आदि शिष्ट मंडल में शामिल थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भगवंत मान सरकार का पंजाब में स्कूल माफिया पर बड़ा एक्शन : मनमर्जी से नहीं बढ़ा सकेंगे अब फीस

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के लाखों अभिभावकों के लिए बड़ा फैसला लिया है. मुख्यमंत्री मान ने निजी स्कूलों की मनमानी और फीस बढ़ोतरी  पर पूरी तरह से नकेल कसने...
article-image
पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीएम के आवास से कुछ ही दूरी पर बम मिलने से हड़कंप : बम एक्टिव है इसलिए एहतियातन इसे फाइबर के ड्रम में रख चारों तरफ सैंड बैग रख दिए गए

चंडीगढ़ : पंजाब और हरियाणा सीएम के आवास से कुछ ही दूरी पर बम मिलने से हड़कंप मच गया है। यह बम सेक्टर-2 में स्थित राजिंदरा पार्क में मिला है। पंजाब के सीएम भगवंत...
article-image
पंजाब

DSP का गनमैन रिश्वत लेते गिरफ्तार : डीएसपी मौके से खिसके, सरकारी गाड़ी से मिले एक लाख रुपये

बठिंडा : विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भुच्चो मंडी सब-डिवीजन के डीएसपी रविंदर सिंह रंधावा के गनमैन कम सहायक रीडर राज कुमार को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आत्महत्या को मजबूर करने के आरोप : मृतक की पत्नी, ससुर व साले के खिलाफ मामला दर्ज

गढ़शंकर : मैहिंदवानी के 25 वर्षीय युवक की जहरीली बस्तू खाने से मौत के मामले में युवक की माता के ब्यानों पर उसकी पत्नी, ससुर व साले के खिलाफ आत्महत्या करने को मजबूर करने...
Translate »
error: Content is protected !!