हाईकोर्ट ने फटकार लगा दी पंजाब सरकार को : युद्ध, नशे के विरुद्ध’ अभियान को ईमानदारी से लागू करे

by

चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने नशीले पदार्थों से जुड़े मामलों पर सुनवाई करते हुए एक महत्वपूर्ण आदेश पारित किया है। अदालत ने हाल के महीनों में दर्ज हुए हजारों एनडीपीएस मामलों पर चिंता जताई और राज्य सरकारों को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति को झूठे मामलों में फंसाया न जाए।

जस्टिस संदीप मौदगिल की बेंच के समक्ष लुधियाना, फाजिल्का, श्री मुक्तसर साहिब, अमृतसर, जालंधर और अन्य जिलों से जुड़े कई मामलों में आरोपित पक्ष ने दलील दी कि बड़ी संख्या में दर्ज हो रही एफआईआर में अधिकतर बरामदगी संदिग्ध है। उन्होंने कहा कि पिछले छह महीनों में पंजाब में 2107 मामले दर्ज हुए हैं जिनमें से अधिकांश में बरामद गोलियां व कैप्सूल बिना बैच नंबर और एक्सपायरी डेट के पाए गए। ऐसी परिस्थितियों में, पुलिस अधिकारियों द्वारा उक्त दवा के दुरुपयोग से झूठी बरामदगी की संभावना और भी अधिक हो जाती है। इस आशंका को और भी बढ़ावा इसलिए मिला है क्योंकि समय-समय पर मुख्यमंत्री व डीजीपी के बीच हुई बैठकों में यह कहा गया कि जिन पुलिस अधिकारियों द्वारा अधिक मामले दर्ज किए जाएंगे, उन्हें अतिरिक्त रूप से पुरस्कृत भी किया जाएगा।

सुनवाई के दौरान एडवोकेट जनरल पंजाब ने अदालत को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार व पुलिस विभाग युद्ध, नशे के विरुद्ध अभियान को सही दिशा में निष्पक्षता से लागू करेंगे। वहीं, हरियाणा सरकार की ओर से भी यह भरोसा दिलाया गया कि एनडीपीएस मामलों में दर्ज की जा रही एफआईआर केवल नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई के उद्देश्य से हैं, न कि आंकड़े बढ़ाने या दिखावटी सफलता हासिल करने के लिए।

हरियाणा ने अदालत को बताया कि उसकी पुलिस किसी भी निर्दोष को बेवजह निशाना नहीं बना रही और इस संबंध में उच्च अधिकारियों को भी आगाह किया गया है। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि नशे की समस्या समाज के लिए बेहद गंभीर है और इससे निपटने के लिए कानून का कड़ाई से पालन होना आवश्यक है लेकिन साथ ही अदालत ने यह स्पष्ट किया कि निर्दोष लोगों को केवल आंकड़े बढ़ाने के लिए गिरफ्तार करना न्याय के सिद्धांतों के खिलाफ है।

अदालत ने यह भी कहा कि पुलिस को अपनी कार्रवाई में अत्यधिक सावधानी बरतनी होगी और सुनिश्चित करना होगा कि किसी भी प्रकार की झूठी बरामदगी या गलत गिरफ्तारी न हो। अंततः अदालत ने याचिकाओं को निपटाते हुए स्पष्ट कर दिया कि इस मामले में आगे किसी हस्तक्षेप की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि सरकार ने पर्याप्त आश्वासन दे दिया है। अदालत ने यह चेतावनी भी दी कि यदि भविष्य में ऐसे मामलों में निर्दोषों के उत्पीड़न की शिकायत सामने आती है तो उसे गंभीरता से लिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

हाउसिंग बोर्ड के निवासियों को परेशान करना किया जाएगा बंद: तिवारी 

वे शांति से रहने के हकदार हैं; सभी लंबित मुद्दों के एकमुश्त समाधान के लिए विशेष कानून बनाने का वादा किया चंडीगढ़, 6 मई: वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन...
article-image
पंजाब

कांग्रेसियों पर शिकंजा कसने की तैयारी, रिपोर्ट करेगी बड़ा धमाका : हरजोत बैंस का दावा

जालंधर : प्रदेश सरकार कांग्रेस के कुछ सीनियर केंद्रीय तथा पंजाब के नेताओं पर शिकंजा कसने जा रही है। मामला पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान रूपनगर सैंटर्ल जेल में बंद गैंगस्टर मुख्तार अंसारी को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीएम पद के लिए प्रवेश वर्मा की राह हुई आसान? इस दावेदार MLA के लिए भाजपा ने तय की अलग जिम्मेदारी

सीएम पद के दावेदार माने जा रहे सीनियर विधायक मोहन सिंह बिष्ट को स्पीकर बनाया जाएगा।  ऐसे में सीएम पद की रेस से एक दावेदार कम होने से प्रवेश वर्मा की राह आसान दिखने...
article-image
पंजाब

पटाखा फैक्ट्री में धमाके के बाद गिरी छत : 5 लोगों की मौत

श्री मुक्तसर साहिब :  लंबी क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया। जहां एक पटाखा निर्माण और पैकेजिंग इकाई में जोरदार धमाके हुए। जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और करीब 30 अन्य घायल...
Translate »
error: Content is protected !!