खालसा कॉलेज में चल रही कक्षाओं बी.एससी. और बी.ए. तृतीय सेमेस्टर का नतीजा रहा शानदार

by
गढ़शंकर :  बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में चल रही कक्षा बीएससी और बीए तृतीय सेमेस्टर का नतीजा शानदार रहा है। कॉलेज के कार्यकारी प्रिंसीपल प्रो. लखविंदरजीत कौर ने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ द्वारा घोषित नतीजों की जानकारी देते हुए बताया कि बीएससी तीसरे सेमेस्टर के नॉन मेडिकल ग्रुप में छात्र रवि सीहरा ने 81.8 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान, सोहांनी ने 74.1 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा स्थान तथा सिमरनदीप कौर ने 51 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया।  बीएससी तीसरे सेमेस्टर के  मैडिकल ग्रुप में किरनदीप कौर ने 77.1 प्रतिशत अंकों के साथ पहला स्थान, कुलदीप कौर ने 63.9 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान और प्रभनूर कौर ने 59 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। इसी प्रकार बीए तीसरे सेमेस्टर के परिणाम में हिमांशी शर्मा ने 82.25 प्रतिशत अंकों के साथ पहला स्थान, दिव्या प्रभाकर ने 68 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान और हरप्रीत कौर ने 66 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। कार्यकारी प्रिंसीपल प्रो. लखविंदरजीत कौर ने बेहतरीन नतीजों के लिए विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और स्टाफ को बधाई दी।
फोटो : अग्रणी रहे विधार्थी

—

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आमरण अनशन पर बैठे डल्लेवाल हुए बेहोश, डाॅ.स्वेमान सिंह ने जताई इस बात की चिंता

संगरूर ।  किसानों की मांगों मनाने को लेकर खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल आज अचानक बेहोश हो गए।  बेहोशी की हालत में उनको किसान वलंटीयरों ने‌ हाथ...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सरपंच हैप्पी हत्याकांड का मुख्य आरोपी लद्दाख से गिरफ्तार

मोगा :  कस्बा बाघापुराना में सरपंच हरविंदर सिंह उर्फ हैप्पी की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपित मनप्रीत सिंह उर्फ बबलू को लद्दाख...
article-image
पंजाब

दूल्हे समेत चार लोगों की मौत : दूल्हे व अन्य लोगों को लेकर जा रही एक कार खड़े ट्राले में जा टकराई

अजीतवाल : मोगा में भीषण सड़क हादसा हुआ है। दूल्हे व अन्य लोगों को लेकर जा रही एक कार खड़े ट्राले में जा टकराई। इसमें दूल्हे समेत चार लोगों की मौत हो गई। हादसे...
article-image
पंजाब

Lamrin Tech Skills University Punjab

Hoshiarpur/21 April /Daljeet Ajnoha Lamrin Tech Skills University Punjab organized an Industry–Academia–HR Meet 2026 at Chandigarh. During the event, an MoU was signed with the Board of Apprenticeship Training (BoAT), Northern Region, Kanpur, for...
Translate »
error: Content is protected !!