59वा ऑल इंडिया प्रिंसिंपल हरभजन सिंह मेमोरियल टूर्नामेंट का कल 22 फरबरी को होगा शुभारंभ

by

टूर्नामेंट में क्लब व कालेज वर्ग की 12 व स्कूल वर्ग की 22 टीमें हिस्सा ले रही
सतवंत सिंह बैंस, कोच अलीहसन, सतनाम दघाम व अवतार सिंह को समर्पित रहेगा यह टूर्नामेंट।
माहिलपुर – प्रिंसिपल हरभजन सिंह सपोर्टिंग क्लब के प्रधान कुलवंत सिंह संघा ने बताया कि प्रिंसिपल हरभजन सिंह की याद में 59वा ऑल इंडिया फुटबाल टूर्नामेंट मंगलवार को श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कालेज माहिलपुर के खेल प्रिं हरभजन सिंह फुटबाल स्टेडियम में कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह टूर्नामेंट सतवंत सिंह बैंस, कोच अलीहसन, सतनाम सिंह व अवतार सिंह तारी को समर्पित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस टूर्नामेंट में क्लब व कालेज वर्ग की 12 व स्कूल वर्ग की 22 टीमें हिस्सा ले रही है। इस दौरान दलजीत सिंह बैंस केनेडा, विंग कमांडर हरदेव सिंह ढिल्लों, प्रिं डॉ जसपाल सिंह, डॉ परविंदर सिंह, मास्टर बनींदर सिंह, मास्टर अच्छर कुमार जोशी, डॉ राजकुमार, सेवक सिंह बैंस अमरीका, शीतल सिंह लुड्डू, ठेकेदार जगजीत सिंह, सुखविंदर सिंह, हरबंस राय, दलजीत सिंह यूके, खविंदर सिंह, डॉ पर्मप्रित राओ, सत्यप्रकाश संघा, अमरीक सिंह, कुलवर्ण सिंह, तकदीर सिंह भारटा, जमशेर सिंह, राजकुमार राजू चंडीगढ़ व परमजीत सिंह बैंस सहित कमेटी सदस्य भी उपस्थित थे।
फ़ोटो:
22 फरवरी को कराये जा रहे 59वे प्रिंसिपल हरभजन सिंह मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट की जानकारी दे रहे हरभजन सिंह सपोर्टिंग क्लब के प्रधान कुलवंत सिंह संघा व कमेटी सदस्य।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ‘पहिल मार्ट’ की शुरुआत

चंडीगढ़ : ।मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार विकास और सशक्तिकरण के नए आयाम स्थापित कर रही है। इसी दिशा में ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंंद ने पंजाब...
article-image
पंजाब

पंजाब बोर्ड सीनियर सेकेंडरी रिजल्ट कल दोपहर 3 बजे होगा जारी, वेबसाइट, SMS से चेक कर सकेंगे नतीजे

चंडीगढ़ । पंजाब बोर्ड सीनियर सेकेंडरी (क्लास 12) के स्टूडेंट्स का बोर्ड एग्जाम रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) की ओर से साझा की गई डिटेल के मुताबिक...
article-image
पंजाब

मां भामेश्वरी देवी मंदिर में तीन दिवसीय वार्षिक समागम शुरु

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा :  हर साल की तरह गांव भाम में मां भामेश्वरी देवी जी के मंदिर में वार्षिक समागम 29 से 31 जुलाई तक मनाया जा रहा है। जिसका शुभारंभ ध्वजा भ्रमण किया...
Translate »
error: Content is protected !!