बनाला में बहाल हुआ एनएच, कुल्लू की तरफ निकाले जा रहे वाहनः डीसी अपूर्व देवगन

by

एएम नाथ । मंडी, 28 अगस्त। किरतपुर-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग-3 पर बनाला के पास बुधबार रात भूस्खलन से बंद हुआ सड़क मार्ग को कुल्लू की ओर बहाल कर दिया गया है। यहां फंसे वाहनों को फिलहाल कुल्लू की ओर भेजा जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस अति महत्वपूर्ण सड़क मार्ग को बहाल करने का कार्य वीरवार सुबह से ही शुरू कर दिया गया। आज प्रातःकाल होते ही मशीनरी लगाई गई और लगातार मलबा हटाने का काम चलता रहा। एसडीएम बालीचौकी के साथ पूरा प्रशासनिक अमला भी बहाली कार्य की निरंतर निगरानी करता रहा। यहां फंसे लोगों के भोजन-पानी इत्यादि की भी समुचित व्यवस्था प्रशासन की ओर से विभिन्न स्वयं सेवियों के सहयोग से की गई है।
उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि रात में पहाड़ से पत्थर गिरते रहने के कारण तुरंत मार्ग खोलना संभव नहीं था। सुबह हालात अनुकूल होते ही एनएचएआई की टीमों ने कार्य आरंभ किया और पूरे दिन की कड़ी मेहनत के बाद अब आज सायं लगभग 5.30 बजे यहां से मलबा हटा लिया गया। उन्होंने कहा कि यहां यातायात फिलहाल सुचारु है और प्रशासन मौके पर पूरी सतर्कता बनाए हुए है। भूस्खलन साफ़ हो गया है और किसी भी वाहन के दबने, क्षतिग्रस्त होने या बह जाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने इस कार्य में जुटे सभी सहयोगियों का त्वरित कार्रवाई के लिए आभार भी जताया है।
उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि हालाँकि, मंडी और कुल्लू के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग अभी तक यातायात के लिए नहीं खोला गया है, क्योंकि कैंची मोड़ के पास एक अन्य स्थान पर अभी भी मरम्मत का काम चल रहा है, जिसमें काफी समय लगने की संभावना है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से इस मार्ग पर यात्रा न करें और बहुत आवश्यक होने पर भी मौसम व सड़क की स्थिति के बारे में अवश्य पुष्ट जानकारी प्राप्त कर लें।
-0-

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

निर्दलीय विधायक बन सकते हिमाचल की सत्ता के किंगमेकर : चुनाव परिणाम घोषणा से पहली बढ़ी राजनीतिक हलचल

विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने से पहले प्रदेश में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। इस बार के चुनाव में निर्दलीय विधायक अहम भूमिका निभा सकते हैं, क्योंकि एग्जिट पोल में निर्दलीय विधायकों को 1...
article-image
पंजाब

LTSU Punjab hosts District Round

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/6 Dec. : Lamrin Tech Skills University, Punjab, successfully hosted the District Round of the National Youth Parliament 2026, a national-level function and district-level competition, at its campus. The university was designated as...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नवोदय विद्यालय कक्षा छठी प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी : 11 अप्रैल को होगी चयन परीक्षा

एएम नाथ। चम्बा, 17 मार्च :  प्रधानाचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय चम्बा विक्रम सचदेवा ‌ने जानकारी देते हुए बताया कि नवोदय विद्यालय समिति द्वारा सत्र 2026-27 के लिए छठी कक्षा में प्रवेश हेतु आयोजित की...
हिमाचल प्रदेश

एनजीटी का पैनल करेगा स्वां नदी में अवैध खनन की शिकायत की जांच

ऊना – नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल द्वारा गठित पांच सदस्यीय एक पैनल आज स्वां नदी में अवैध खनन की शिकायत की जांच करेगा। पैनल की अध्यक्षता पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज, जस्टिस जसबीर...
Translate »
error: Content is protected !!