शनिवार और रविवार को भी सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुले रहेंगे प्रॉपर्टी टैक्स के विशेष काउंटर : ज्योति बाला मट्टू

by

कमिश्नर ने शहरवासियों से एकमुश्त योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  नगर निगम कमिश्नर ज्योति बाला मट्टू ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब के स्थानीय निकाय विभाग की एकमुश्त (वन टाइम सेटलमेंट) योजना के तहत लोगों को प्रॉपर्टी टैक्स जमा न करने पर लगने वाले जुर्माने और ब्याज पर 100 प्रतिशत छूट दी गई है। इस योजना को 31 अगस्त, 2025 तक लागू किया गया है। इस तरह, इस योजना के समाप्त होने में अब केवल 3 दिन बाकी रह गए हैं।

उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे अपना बकाया प्रॉपर्टी टैक्स एकमुश्त जमा कराकर जुर्माने और ब्याज पर 100 प्रतिशत छूट प्राप्त करें और इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि नगर निगम द्वारा आम जनता की सुविधा के लिए 31 अगस्त तक विशेष काउंटर खोले गए हैं। उन्होंने कहा कि 30 और 31 अगस्त (शनिवार और रविवार) को भी ये काउंटर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुले रहेंगे। इसलिए, शहरवासी इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाते हुए अपना प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराएं।

उक्त सुविधा के संबंध में, नगर निगम कमिश्नर द्वारा उन व्यक्तियों के साथ लगातार बैठकें भी की जा रही हैं, जिन्होंने पिछले कई वर्षों से अपना प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं कराया है, ताकि प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टर इस ओ.टी.एस. योजना का लाभ उठाकर 31 अगस्त तक बिना जुर्माने और ब्याज के अपना बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा करा सकें। इससे वे 31 अगस्त के बाद नगर निगम द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टरों पर की जाने वाली सख्त कार्रवाई से बच सकें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जनवादी नोजवान सभा ने नशे के विरोध मार्च निकाला : डीएसपी गढ़शंकर को नशे के विरोध में सौपां मांग पत्र

गढ़शंकर : जनवादी नोजवान सभा ने रमनदीप फतेहपुर और गुरशरण सिंह के नेतृत्व में सीपीएम कार्यालय से शहीद भगत सिंह की प्रतिमा तक नशे के विरोध मार्च निकाला । जिसके बाद डीएसपी कगढ़शंकर दलजीत...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने 21 करोड़ 12 लाख की विकासात्मक परियोजनाओं के किए शिलान्यास एवं उद्घाटन

मुकेश अग्निहोत्री ने 15 करोड़ 66 लाख की राशि से निर्मित पेयजल योजना का किया लोकार्पण 30 गांवों की 133 बस्तियों को मिलेगी सुचारू पेयजल आपूर्ति सुदूर क्षेत्रों तक बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को...
article-image
पंजाब

केंद्र सरकार संविधान की मूल भावना को कुचलने का प्रयास कर रही : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग

पी पी सी सी की ओर से संविधान बचाओ रैली’ का आयोजन किया गया आने वाले विधानसभा चुनाव में सुंदर शाम अरोड़ा जी का हाथ मज़बूत करें : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग होशियारपुर/दलजीत अजनोहा...
Translate »
error: Content is protected !!