शहीदों की धरती चप्परचिड़ी पर डंपिंग ग्राउंड और कचरा प्रसंस्करण संयंत्र का मामला : जत्थेदार साहिब का साफ कहना कि “सिख पंथ आपके साथ खड़ा है” ने संघर्ष में नई ऊर्जा कर दी पैदा : जॉइंट एक्शन कमेटी

by
मोहाली (अभिषेक पराशर) : जॉइंट एक्शन कमेटी मोहाली द्वारा श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज के नाम पर  शहीदों की धरती चप्परचिड़ी पर डंपिंग ग्राउंड और कचरा प्रसंस्करण संयंत्र प्रशासन दुआरा  बनाए जाने के काम को विरोध के बावजूद आगे बढ़ाने के खिलाफ एक  महत्वपूर्ण ज्ञापन  जत्थेदार साहिब के निजी सहायक जगरूप सिंह को जॉइंट एक्शन कमेटी के प्रतिनिधि अवतार सिंह ने सौंपा।
इस दौरान तुरंत जत्थेदार साहिब के निजी सहायक  जगरूप सिंह जत्थेदार साहिब से फोन पर बात की और उन्हें पूरे मामले से अवगत कराया। जिस पर जत्थेदार साहिब ने स्पष्ट संदेश दिया कि “इस संघर्ष में पूरा सिख पंथ आपके साथ खड़ा है। हम शहीदों की पवित्र धरती पर कूड़े का एक कण भी नहीं गिरने देंगे।
जॉइंट एक्शन कमेटी  के चेयरमैन बलदेव सिंह, डॉ. सुखवीर सिंह , विक्रम लूद बनिता भुन्दल ,कर्म चंद , नेम चंद्रा विशवकर्मा , प्रमोद बब्बल , प्रेम चंद गाद ,राजिंदर सिंह सेलदार , रणदीप कौर , हरजीत कौर , लीगल एडवाइजर जेसी महे,  युवा नेता अमनदीप स्लॉच ने कहा कि जत्थेदार साहिब का साफ कहना कि  “सिख पंथ आपके साथ खड़ा है”। इससे न केवल मोहाली बल्कि पूरे पंजाब के लोगों में  इस संघर्ष  के लिए एक नई ऊर्जा और संघर्ष की भावना पैदा कर दी है और अब हम सभी मिलकर समस्त पंजाबियों को साथ लेकर इस संघर्ष को मुकाम तक पहुंचा कर ही दम लेंगे।
उक्त ज्ञापन के बारे में जॉइंट एक्शन कमेटी ने बताया गया कि चप्परचिड़ी की यह पवित्र धरती, जहाँ शहीदों की याद में फ़तेह बुर्ज स्थित है और जहाँ ऐतिहासिक गुरुद्वारा चप्परचिड़ी साहिब स्थित है। यह अनगिनत शहीदों के खून से सनी हुई धरती है। जॉइंट एक्शन कमेटीई के प्रतिनिधियों ने इस पर बात करते हुए कहा जगह के पास डंपिंग ग्राउंड और कचरा प्रसंस्करण संयंत्र बनाने का प्रयास शहीदों की शहादत और पूरे सिख इतिहास का घोर अपमान है।
उन्हीनों कहा कि मोहाली के विधायक कुलवंत सिंह, निगम आयुक्त और निगम महापौर को इस योजना को बंद कर अन्य जगह शिफ्ट करने के लिए पहले आग्रह किया जा चुका है । इसके बावजूद फिर भी निगम इस योजना पर आगे बढ़ रहा है।
जॉइंट एक्शन कमेटी , मोहाली ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार और निगम ने इस योजना को तुरंत रद्द नहीं किया, तो लोग सड़कों पर उतरकर एक व्यापक जन आंदोलन शुरू करने के लिए मजबूर होंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एडवोकेट हरमनदीप सिंह कूनर का माता का देहांत : माता सुरजीत कौर को सैंकड़ों लोगो ने नम आंखों से अंतिम दी विदाई

गढ़शंकर, 3 अप्रैल: बार कौंसिल गढ़शंकर के सदस्य, पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव तथा गांव डघाम के पूर्व सरपंच एडवोकेट हरमनदीप सिंह कूनर की माता सुरजीत कौर (68) पत्नी स. बख्शीश सिंह...
article-image
पंजाब

Ex MLA गुरप्रीत जीपी कांग्रेस छोड़ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए : फतेहगढ़ साहिब लोकसभा सीट से टिकट के हो सकते है उम्मीदवार

चंडीगढ़ : बस्सी पठाना के पूर्व कांग्रेस विधायक गुरप्रीत जीपी ने आज आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। वे सुबह सीएम भगवंत मान से मिलने पहुंचे और उनकी अगुवाई में आम आदमी पार्टी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एम्स बिलासपुर देश को किया समर्पित : 140 करोड़ रुपये के हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज का उद्घाटन ,350 करोड़ के मेडिकल डिवाइस पार्क और 1692 करोड़ के पिंजौर-नालागढ़ हाईवे की आधारशिला रखी

मुख्यमंत्री ने 3653 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के उदघाटन-शिलान्यास के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया कोरोना महामारी की चुनौतियों के बावजूद रिकॉर्ड समय में बना एम्स: जगत प्रकाश नड्डा बिलासपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...
article-image
पंजाब

पुलिस ने पूरे पंजाब में 1,09,087 छापेमारियाँ कीं, 1,532 घोषित अपराधियों को गिरफ़्तार किया : डीजीपी गौरव यादव

चंडीगढ़: पंजाब पुलिस का प्रमुख एंटी-गैंगस्टर अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार’ संगठित अपराध के विरुद्ध राज्य में चलाए जा रहे सबसे व्यापक और निरंतर अभियानों में से एक के रूप में उभरते हुए अपने 200...
Translate »
error: Content is protected !!